फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अनुपस्थित रहे दो अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश

अनुपस्थित रहे दो अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश

Wed, 06 Sep 2017 12:31 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
अनुपस्थित रहे दो अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश
जौनपुर। शाहगंज तहसील में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी और पीओ डूडा का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। वहीं गलत सूचना देने पर सहायक अभियंता विद्युत शाहगंज का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया। सभी तहसीलों में आए कुल 897 में से मात्र 78 का निस्तारण हुआ। शेष 819 प्रार्थना पत्रों को निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया।
विज्ञापन

शाहगंज तहसील में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान 228 प्रार्थना पत्र आए जिसमें 22 का निस्तारण हुआ। शेष 206 मामले निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिए गए। उन्होंने तीन दिन मामले निस्तारित करने का निर्देश दिया। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस दौरान डीएम ने जिला कृषि अधिकारी व पीओ डूडा के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताते हुए इनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। गलत सूचना देने पर सहायक अभियंता विद्युत दीपक कुमार का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने और शिकायतों की जांच 10 सितंबर तक कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। बीडीओ सुइंथाकला, सोधी, खुटहन को विकास कार्यों में तेजी लाने और डीएसओ अजय प्रताप सिंह को पात्र गृहस्थी के कार्डों का सत्यापन कराने व रिक्त दुकानों का आवंटन कराने का निर्देश दिया। आपूर्ति निरीक्षक ने लेखपाल की ओर से एसडीएम को जांच रिपोर्ट न देने की शिकायत की। बीएसए राजेंद्र प्रसाद सिंह को समय से विद्यालय न जाने वाले अध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने को कहा। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मछलीशहर: अपर आयुक्त प्रशासन वाराणसी ओमप्रकाश चौबे ने मछलीशहर तहसील में समस्याएं सुनीं। कुल 135 प्रार्थना पत्रों में से 21 का निस्तारण किया गया। अपर आयुक्त प्रशासन ने कहा कि अधिकारी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। इस दौरान एडीओ पंचायत मछलीशहर कुंवर साहब सिंह छोड़ किसी के पास तहसील दिवस का रजिस्टर नहीं पाया गया। इसपर नाराजगी जताई। लंबित मामलों को 14 दिन के अंदर निस्तारित करने का निर्देश दियों। एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शनी ने सदर तहसील में कुल 96 में 11 का किया। एसडीएम बदलापुर डा. केएस पांडेय ने 64 में आठ मामलों का निस्तारण किया। बीईओ का हस्ताक्षर बनाने पर एबीआरसी को एसडीएम ने फटकार लगाई। तहसील दिवस पर अनुपस्थित अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र , सहायक अभियंता जल निगम , सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा ,सहायक अभियंता नलकूप ,सहायक अभियंता लघुसिंचाई व प्रभारी निरीक्षक खुटहन पर कार्यवाही करने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। मडियाहूं में सीआरओ ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान 162 में तीन मामले निस्तारित हुए। केराकत में एसडीएम ने समस्याएं सुनी। इस दौरान 212 में 13 मामले निस्तारित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed