फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चालू वर्ष में अभी तक 46 को मिला है सौ दिन का काम

चालू वर्ष में अभी तक 46 को मिला है सौ दिन का काम

Wed, 06 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
चालू वर्ष में अभी तक 46 को मिला है सौ दिन का काम
जौनपुर। चालू वित्तीय वर्ष के पांच माह में 46 जॉब कार्ड धारकों को ही सौ-सौ दिन का काम दिया जा सका है। जिले में कुल 278758 हैं जॉब कार्ड धारक हैं। अभी तक मात्र 66 हजार 931 जॉब कार्ड धारकों को काम मिल पाया है।
विज्ञापन

काम के लिए दूसरे प्रांतों में मजदूरों का पलायन रोकने के लिए सरकार ने मनरेगा योजना लागू की ताकि मजदूरों को गांव में ही काम मिल सके। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत लोगों का जॉब कार्ड बनाकर काम दिया जाता है। एक व्यक्ति को 100 दिन का काम उपलब्ध कराने का प्राविधान है। इसके लिए गांवों में होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों को जॉब कार्ड धारकों से कराने का फरमान भी जारी है लेकिन जिले में मनरेगा योजना भी मजदूरों की दशा नहीं बदल पा रही है। विभागीय उदासीनता के कारण योजना का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। लोगों को काम नहीं मिल पा रहा है जिससे वे दूसरे स्थानों पर जाकर काम करने को विवश हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले में कुल दो लाख 78 हजार 758 जॉब कार्ड धारक हैं। जिसमें से चालू वर्ष में अभी तक मात्र 66 हजार 931 जॉबकार्ड धारकों को काम दिया गया है। जिसमें मात्र 46 जाबकार्ड धारकों को ही 100 दिन का काम मिला है। प्रभारी उपायुक्त श्रम, रोजगार कमलेश कुमार सोनी ने बताया कि जो जॉब कार्ड धारक काम की मांग करते हैं उन्हें काम दिया जा रहा है। मनरेगा योजना काम की मांग आधारित योजना है। इसमें लोग खुद काम मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed