फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जंघई रेलव स्टेशन का शुरू हुआ सुंदरीकरण काम

जंघई रेलव स्टेशन का शुरू हुआ सुंदरीकरण काम

Sat, 02 Sep 2017 12:37 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
जंघई रेलव स्टेशन का शुरू हुआ सुंदरीकरण काम
जंघई स्टेशन पर सुंदरीकरण का कार्य शुरू
मीरगंज। जंघई रेलवे स्टेशन का डेढ़ करोड़ की लागत से सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। पिछले दिनों डीआरएम ने निरीक्षण के दौरान स्टेशन की दशा पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने एक माह के अंदर सुंदरीकरण कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया था। प्रतीक्षालय के चारों तरफ जलभराव के चलते यात्रियों को दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन

वाराणसी-प्रतापगढ़ व जौनपुर इलाहाबाद रूट पर स्थित जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सुंदरीकरण के लिए एक वर्ष पूर्व डेढ़ करोड रुपये स्वीकृत हुआ था लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के चलते काम शुरू नहीं हो पाया था। डेढ़ करोड़ डंप पडे़ थे। यह खबर अमर उजाला में प्रमुखता के साथ प्रकाशित हुई थी। इसके बाद डीआरएम लखनऊ सतीश कुमार जंघई का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने ने यात्री प्रतीक्षालय व पार्क में जलभराव पर नाराजगी व्यक्त की थी। शीघ्र ही सुंदरीकरण का काम शुरू करने की नसीहत दी थी। पत्रकारों से बातचीत में एक माह के अंदर काम शुरू कराने का भरोसा दिया था। डेढ़ करोड़ की लागत से प्रतीक्षालय, कार पार्किंग, साइकल स्टैंड, स्टेशन पोर्टिको, आरक्षण काउंटर का सुंदर बनाया जाना है। स्टेशन का सुंदरीकरण करना था। डीआरएम के जाने के पांच दिन बाद ही पुरानी चीजों को उखाड़ने का काम शुरू हो गया। जंघई स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय में हमेशा पानी भरा रहता था। निरीक्षण के समय डीआरएम ने भी देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed