फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पथराव कर पिकअप पर भैंस लाद ले गए तस्कर

पथराव कर पिकअप पर भैंस लाद ले गए तस्कर

Wed, 23 Aug 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
पथराव कर पिकअप पर भैंस लाद ले गए तस्कर
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांव से सोमवार की रात में भी पशु तस्कर दो भैंस पिकअप पर लाद ले गए। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तस्कर पथराव करते फरार हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गोपालपुर गांव से रात में देवकी गौतम की भैंस चोर पिकअप पर लादकर पपरावन गांव पहुँचे। यहाँ से कृष्णलाल श्रीवास्तव की भैंस भी पिकअप पर लाद लिए। वहीं बगल से डॉ राजबहादुर यादव की भैंस छोड़कर गाड़ी पर लाद रहे थे तभी परिवार के लोगो की नींद खुल गयी। हल्ला मचाते हुए लोग दौड़े तो तस्करों ने पथराव कर दिया। जिससे ग्रामीण पीछे हो गए और गाड़ी लेकर तस्कर फरार हो गए। डॉ राजबहादुर ने 100 नम्बर पुलिस को सूचना देने के साथ साहस करते हुए बाइक से पीछा किया तो पिकअप सवार ईंट पत्थर गाड़ी के अंदर से चलाने लगे। कटवार तिराहे पर मौजूद 100 नंबर पुलिस को राजबहादुर ने जानकारी दी तो पुलिस उन चोरो का पीछा करना उचित नही समझा। मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार की रात चौकीखुर्द गांव मे पशु लादने पहुचे पशुतस्करो को ग्रामीणो ने दौडा लिया तो पशुतस्कर पथराव करते फरार हो गए। रात करीब एक बजे अगहुआ चौकीखुर्द सम्पर्क मार्ग पर अचानक पहुंची पिकअप खडी हो गई। पिकअप काफी देर खडी रही तो कुछ ग्रामीणो की नजर उधर पहुंच गई। ग्रामीण वाहन के करीब पहुंचे तो तस्कर पथराव करते फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed