फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अधिवक्ताओं को निष्पक्ष व प्रभावी पैरवी करने का निर्देश

अधिवक्ताओं को निष्पक्ष व प्रभावी पैरवी करने का निर्देश

Sat, 12 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं को निष्पक्ष व प्रभावी पैरवी करने का निर्देश
जौनपुर। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों के संबंध में बैठक हुई। इसमें शासकीय अधिवक्ताओं को अपराधियों के खिलाफ प्रभावी पैरवी करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने बताया कि सरकारी कर्मचारी व पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले अपराधियों की किसी भी दशा में जमानत न होने पाए। शासकीय अधिवक्ता मुन्ना सिद्दीकी के कार्यों की सराहना किया गया। सिविल अधिवक्ता को निर्देशित किया कि ग्राम समाज की जमीन पर किसी भी हालत में स्थगन आदेश न मिलने पाए। जेडीसी अभियोजन को वादों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय ने भी शासकीय अधिवक्ताओं को निष्पक्ष एवं प्रभावी पैरवी करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी द्वय आरपी मिश्र, रामआसरे सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक द्वय डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय व संजय राय, नगर तमजिस्ट्रेट इन्द्र भूषण वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी, एसडीएम केराकत जगदम्बा सिंह, एसडीएम शाहगंज जयनरायन सचान, एसडीएम मछलीशहर रमापति विन्द, एसडीएम बदलापुर कृपाशंकर पाण्डेय, एसडीएम मड़ियाहूं अयोध्या प्रसाद, डिप्ट कलेक्टर विमल कुमार दूबे सहित सभी तहसीलदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed