फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कजरी एवं श्रावणी भोज में जुटे व्यापारी

कजरी एवं श्रावणी भोज में जुटे व्यापारी

Mon, 07 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
कजरी एवं श्रावणी भोज में  जुटे व्यापारी
कजरी
जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से मां शीतला चौकिया धाम में कजरी एवं श्रावणी भोज का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गायक कलाकारों ने कजरी गाकर माहौल को खुशनुमा बनाया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि सावनी भोज और कजरी यह भारतीय परंपरा की प्रतीक है। इस सावन के पावन महीने में हम सभी व्यापारियों व आम आदमी को इस बात का प्रण लेना पड़ेगा कि प्रकृति समय-समय पर अपने अंदर परिवर्तन लाती है। पर्यावरण को शुद्ध बनाती है। वहीं हम मानव प्रकृति के साथ खिलवाड़ करते हैं। नगर अध्यक्ष अनवारूल हक गुड्डू व जिला महामंत्री अशोक साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि इस खान-पान और गायन के माध्यम से हम सभी को यह संदेश देना है कि हम एकजुट हैं। कजरी की प्रस्तुति सुबेदार यादव ग्रुप ने किया। संयोजक शिव कुमार साहू व सह संयोजक अमरनाथ मोदनवाल ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर संतोष मोदनवाल, राम सजीवन मोदनवाल, सुड्डू मोदनवाल, राजू जायसवाल, राजेश यादव, पवन सिंह, अली मंजर डेजी, किशन हरलालका, उमापति केडिया, अमर सेठ, गुलजारी साहू, रिषी रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, नन्दलाल यादव, अनूप मोदनवाल, रेयाज अहमद, मुन्ना भाई, कलेन्दर बिन्द, राजेश जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed