फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बैंक में अंधाधुंध फायरिंग कर लाखों की लूट

बैंक में अंधाधुंध फायरिंग कर लाखों की लूट

Wed, 26 Jul 2017 01:02 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
बैंक में अंधाधुंध फायरिंग कर लाखों की लूट
मछलीशहर। काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की खाखोपुर शाखा में मंगलवार की दोपहर पहुंचे बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी और कैश काउंटर से सारे रुपये समेट ले गए। बैंक से कैश लूट कर भाग रहे बदमाशों का ग्रामीणों ने पीछा किया लेकिन बदमाश फायरिंग करते भाग निकले। आईजी रेंज दीपक कुमार, एसपी शैलेश पांडेय भी मौके पर पहुंचे। पूरे जिले में नाकेबंदी कराकर वाहन चेकिंग कराई गई लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। बैंक अधिकारियों के मुताबिक दो लाख 60 हजार 950 रुपये बदमाश लूट ले गए।
विज्ञापन

काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक की खाखोपुर शाखा में मंगलवार की दोपहर में सवा एक बजे करीब 25 की संख्या में ग्राहक मौजूद थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। तीनों एक साथ बैंक में असलहे के साथ दाखिल हुए। दो बदमाश हवा में अंधाधुंध फायरिंग करते काउंटर से छलांग लगाकर अंदर कैशियर के पास पहुंच गए जबकि तीसरा बदमाश बैंक से निकल कर असलहा लेकर गेट पर खड़ा हो गया। अंदर बदमाशों ने सभी को जमीन पर बैठ जाने को कहा। दहशत इस कदर थी कि बदमाशों के कहने मुताबिक सभी जमीन पर बैठ गए। साथ में प्लास्टिक की बोरी लेकर आए बदमाशों ने कैश काउंटर से सारे रुपये समेट लिए और बाहर निकल कर बाइक पर सवार होकर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक से भाग रहे बदमाशों पर कुछ लोगों ने पथराव भी किया लेकिन वे भागने में सफल रहे। सूचना मिलते ही सर्किल मछलीशहर समेत जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी नाकेबंदी कराकर वाहनों की चेकिंग कराई गई लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। आईजी रेंज वाराणसी दीपक रतन, एसपी शैलेश पांडेय भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बैंक अधिकारियों और मौजूद खाताधारकों से घटना के बारे में पूछताछ की। कैश का मिलान करने के बाद बैंक अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि कुल दो लाख 60 हजार 950 रुपये बदमाश बैंक से लूटने में सफल रहे। पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने बताया कि बैंक से दो लाख साठ हजार 950 रुपये की लूट हुई है। घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित कर दी गई हैं। सभी टीमें अपने काम में लग गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed