{"_id":"59779a0e4f1c1bac038b469b","slug":"150101052617-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ृत्यापन बैठक में ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ृत्यापन बैठक में ग्रामीणों ने किया हंगामा
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
घनश्यामपुर। क्षेत्र के बहरीपुर ग्राम पंचायत में मंगलवार को राशन कार्ड और शौचालय की जांच के लिए आयोजित खुली बैठक में ग्रामीणों ने अपात्रों का नाम सूची में डालने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
सतीश चन्द्र उपाध्याय ने ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार पर आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र सौंपा था। डीएम के आदेश पर ब्लाक से त्रिस्तरीय जांच टीम मंगलवार को बहरीपुर गाँव में जांच के लिए पहुंची। इस दौरान अपात्रों का नाम सूची में शामिल किए जाने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। इसको देखते हुए पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के आने पर हंगामा शांत हुआ। जांच अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी रणजीत सिंह, सहायक विकास अधिकारी सांख्यिीकीय सअच्छेलाल तथा अवर अभियंता लघु सिंचाई यादवेंद्र सिंह ने मौके पर विकास कार्यों का सत्यापन किया। आवास की सूची एवं राशन कार्ड एंव अन्य कार्यो का सत्यापन की। सतीश उपाध्याय ने आरोप लगाया कि आज तक ग्राम सभा की एक भी खुली बैठक नहीं बुलाई गई। ग्रामीणों ने बैठक में मनरेगा में काम की मांग की तथा आवास की सूची में अपात्रों का नाम शामिल करने पर आपत्ति जताई गई। ग्राम पंचायत अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि सही तरीके से पात्रों का चयन किया जा रहा है। राशन कार्ड का सत्यापन शुरू हो गया है। मनरेगा मजदूरी का भुगतान अविलंब करवा दिया जाएगा। कोई भी समस्या हो तो लिखित तौर पर अधिकारियों को अवगत करवाने को कहाद्य बैठक में पूर्व प्रधान महेन्द्र यादव, रविन्द्र गिरि, संजय सिंह, जयनारायण उपाध्याय, जमाल अंसारी,राजेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। (ब्यूरो)