{"_id":"5973a4a94f1c1b8a3e8b45b9","slug":"15007510931917-31-15-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालयों की दशा सुधारने पर बल 17-31-15","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालयों की दशा सुधारने पर बल 17-31-15
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिला पंचायत के सभागार में विद्यालय जिलास्तरीय प्रबंधन समिति की कार्यशाला में प्राथमिक विद्यालयों में पठन- पाठन सुधारने के साथ शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर बल दिया गया।
करंजाकला, धर्मापुर, रामपुर, खुटहन, शाहगंज शोंधी विकास खंड के विद्यालय प्रबंधन समिति के 70 अभिभावक सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में रायबरेली लोक मित्र प्रतिनिधि संजय शास्त्री ने कहा कि हम सभी लोगों को मिलकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय की दशा सुधारने की जरूरत है। विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों की प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा समय- समय पर आयोजित कर इनको प्रशिक्षित कर विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण सृजन करने में सहयोग लेने की जरूरत हैं। शैलेन्द्र निषाद व आरती सिंह ने कहा कि हर आदमी सरकारी नौकरी जरूर चाहता है लेकिन सरकारी स्कूल सरकारी चिकित्सालय एवं सरकारी व्यवस्था पर दिन प्रतिदिन आम जानता का विश्वास उठता चला जा रहा है। संयोजक रमेश यादव व जितेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकारी स्कूलों में नि:शुल्क किताब, बैग, भोजन, ड्रेस आदि के बावजूद प्राइमरी स्कूलों में छात्र संख्या घटती जा रही है। इस दौरान बांकेलाल, छंगूलाल, अनिता, मनोरमा, गिरीश कुमार आदि उपस्थित रहे।