{"_id":"596e5aff4f1c1bc9228b45c8","slug":"15004045492-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में पांच पशु तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में पांच पशु तस्कर गिरफ्तार
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बक्शा/जौनपुर। बक्शा पुलिस ने सोमवार की रात क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव के पास हल्की मुठभेड़ में पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर ट्रक पर 15 भैंस लाद चुके थे। जिस ट्रक पर भैंस लादी गई थी। उसका रजिस्ट्रेशन फर्जी पाया गया है। उनके पास से दो तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है।
एसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि बक्शा थानाध्यक्ष को सोमवार की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्कर कुल्हनामऊ गांव में सड़क किनारे ट्रक लगाकर पशु लाद रहे हैं। पुलिस का दावा है कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो तस्करों ने ट्रक के पीछे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए पांच लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार लोगों के पास से दो तमंचा, दो दो कारतूस, खोखा भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों में बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हना मऊ गांव निवासी संजय कुमार गौतम, लालचंद्र भारती, रमेश कुमार, मोहम्मदपुर निवासी मो. अरशद, आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के गोसड़ी निवासी हसन अब्बास शामिल हैं। उधर लाइनबाजार थाने की पुलिस ने रात में पशु तस्करों को पीछा किया तो तस्कर पिकअप खड़ी कर फरार हो गए। पिकअप पर तीन भैंसों को क्रूरता पूर्वक लादा गया था। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।