फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   15 thousand population of three villages will be monitored

तीन गांवों की 15 हजार आबादी की बढ़ी निगरानी

Thu, 09 Apr 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
15 thousand population of three villages will be monitored
तीन गांवों की 15 हजार आबादी पर होगी निगरानी
विज्ञापन

- संक्रमित युवक के गांव से एक किमी की परिधि में शामिल गांवों को किया चिह्नित
- घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण को लगाई गई 27 टीम
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। देवबंद से लौटे छात्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद प्रशासन ने उसके गांव के एक किमी की परिधि में आने वाले गांवों की निगरानी बढ़ा दी है। तीन गांवों में करीब 15 हजार आबादी की स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर जांच करेंगे। उनमें सर्दी, खांसी, बुखार सहित कोरोना के अन्य लक्षणों के बारे में जानकारी ली जाएगी। संदिग्ध लक्षणों वाले व्यक्ति का सैंपल लेकर जांच को भेजा जाएगा। गुरुवार को गांव पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने इस बारे में निर्देश दिया।
नोडल अधिकारी डॉ.गिरीश चंद्र द्विवेदी ने गांव में अब तक हुए सैनिटाइजेशन के बारे में जानकारी ली। पीड़ित युवक के परिवार व अन्य संपर्क वालों के बारे में भी पूछताछ की। गांव को बुधवार को ही सील कर दिया गया था। डॉ.द्विवेदी ने इसके एक किमी की परिधि में आने वाले अन्य गांवों की भी निगरानी करने के निर्देश दिए। बदलापुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.एसके पटेल को गांव की एक किमी की परिधि में आने वाले सभी गांव को कवर करते उनके स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए निर्देशित किया। चिकित्साधिकारी ने बताया कि गांव के एक तरफ पीली नदी है तो अन्य तीन तरफ वीरभानपुर, लेदुका और कटहरी गांव है। इन गांवों में करीब 15 हजार आबादी निवासी करती है। इन गांवों में घर-घर जाकर जांच करने के लिए नौ टीम लगाई गई है। प्रत्येक टीम में तीन-तीन सदस्य हैं। नोडल अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक परिवार के हर सदस्य की जांच की जाए। उनके स्वास्थ्य का ब्योरा तैयार करें। किसी में भी बुखार, छींक, खांसी, बुखार के लक्षण दिखें तो तत्काल सूचना दें। उन्होंने ग्रामीणों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी। इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.वीपी सिंह, एसपी मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
डीएम-एसपी पहुंचे गांव, लिया जायजा
बदलापुर। जिले का प्रशासनिक अमला गुरुवार को कोरोना संक्रमित युवक के गांव पहुंचा। गांव के हालात का जायजा लेते हुए प्रत्येक परिवार तक जरुरी सामानों की आपूर्ति पहुंचाने के निर्देश दिए। डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार ने राजस्व निरीक्षक पुट्टीलाल और लेखपाल शिवकुमार सरोज को गांव में ही कैंप करते हुए प्रधान की मदद लेकर जरुरतमंदों तक राशन सामग्री पहुंचवाने को कहा। इस दौरान उन्होंने पहले से सूचीबद्ध किए गए 70 परिवारों को राशन प्रदान किया। एसडीएम अंजनी कुमार सिंह को निर्देशित किया कि गांव में कोई भी परिवार भूखा न रहे, मगर इसके लिए किसी को गांव से बाहर जाने की भी इजाजत न दी जाए। उन्होंने गांव के लोगों से भी लॉक डाउन का पालन करने की अपील की। डीएम ने बताया कि संक्रमित युवक के परिवार और उनके संपर्क में आए 19 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। उनके सैंपल की जांच कराई जा रही है। अफसरों की मौजूदगी में ही फायर ब्रिगेड के वाहन से गांव में दवा का छिड़काव व सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। इस मौके पर सीआरओ डॉ.सुनील कुमार वर्मा, तहसीलदार अजय कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed