फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लगातार बारिश से नाला उफान पर, घरों में घुसा पानी

लगातार बारिश से नाला उफान पर, घरों में घुसा पानी

Wed, 12 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
लगातार बारिश से नाला उफान पर, घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
जौनपुर। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते शहर में पानी निकासी के लिए बना भैंसापुर नाला उफान पर है। नाले पर अतिक्त्रस्मण के चलते शहर के कई मोहल्लों में पानी पसरने लगा है। पानी लोगों के घरों में भी घुस रहा है। डीएम ने इसके अतिक्रमण की जांच करने का आदेश दिया था। लेकिन नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को अभी लिखित आदेश का इंतजार है। उधर इसके विरोध में जिला युवक कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने बुधवार को डीएम का घेराव करने का मन बनाया है। उनका कहना है कि प्रशासन अतिक्रमण करने वालों के सामने बौना साबित हो रहा है।

भैंसासुर नाले पर हुए अतिक्त्रस्मण का मामला अमर उजाला ने उठाया था। जिसपर डीएम ने मामले की जांच नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से कराने का निर्देश दिया था। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्णचंद्र मौके पर जाकर नाले पर अतिक्रमण की स्थिति देख भी आए लेकिन वह डीएम के लिखित आदेश का इंतजार कर रहे है। एक सप्ताह बीतने के बाद भी जांच का कुछ अता-पता नहीं है। उधर लगातार हो रही बारिश से लोगों के घरों में पानी घुसने लगा है। भैंसासुर नाला शहर का मुख्य नाला है। इस पर सैकड़ों लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। पंचायत विभाग के एक एडीओ ने तो नाले पर ही होटल खड़ा कर दिया है। स्थिति यह है कि जिसकी जहां मर्जी हुई उसने उधर ही नाले को पीलर खड़ा कर घुमा दिया। सबसे खराब स्थिति जेसीज चौराहे की है। जहां नाले का पानी गोमती नदी में गिरता है वहां एक प्रभावशाली व्यक्ति ने दिवार खड़ी कर दी है। नाला इतना गहरा एवं चौड़ा है कि अगर नगरपालिका परिषद इस दिवार को तोड़वा दे तो नाले का पानी गोमती नदी में जाकर गिर सकता है। लेकिन प्रशासन ऐसा करने का साहस नहीं जुटा पा रहा है। जिला युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव सत्यवीर सिंह ने कहा है कि बुधवार को इस समस्या को लेकर डीएम का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed