{"_id":"5965224c4f1c1b39228b4690","slug":"149980020116-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल बैंक की रुधौली शाखा में फिर चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल बैंक की रुधौली शाखा में फिर चोरी का प्रयास
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुइथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र में स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की रुधौली शाखा में सोमवार की रात चोरों ने फि र चोरी का प्रयास किया। इसबार चोर खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुसे थे और तिजोरी का लाक काटने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हुए। सुबह सहायक मैनेजर हिमांशु वर्मा जब बैक खोले तो बैक के चपरासी हरीराम की नजर झाडू लगाते समय खिड़की पर पड़ी। खिड़की कटी देख लोग हैरान रह गए। सूचना थानाध्यक्ष और शाखा प्रबंधक को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। डागस्क्वायड भी पहुंचा लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
बैंक में चोरी के प्रयास की सूचना बैंक के उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी रामभवन यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शाखा प्रबन्धक अतुल कुमार जयसवाल समेत सभी कर्मचारियों से घंटो पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया। जिसमें चोर मुंह में गमछा हाथ पैर में दस्ताना पहने हुए दिख रहे हैं। पुलिस जांच में जुट गयी है। क्षेत्राधिकारी रामभवन यादव का भी मानना है कि पांच दिन के अंदर दूसरी बार बैंक में चोरी का प्रयास कर चोरों ने पुलिस को चुनौती दी है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। बताया जाता है कि इस शाखा में चोरी के प्रयास की पांचवीं घटना है।