फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दस वर्षो में घट गए 14.49 फीसदी बच्चे 18-41-21

दस वर्षो में घट गए 14.49 फीसदी बच्चे 18-41-21

Mon, 10 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
दस वर्षो में घट गए 14.49 फीसदी बच्चे 18-41-21
जौनपुर। जिले में दस सालों में बच्चों की संख्या घटी है। वर्ष 2001 की अपेक्षा वर्ष 2011 में 14.49 फीसदी बच्चों की जनसंख्या घटी है। वहीं पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की जनसंख्या1.09फीसदी बढ़ी है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय के आकड़े को देखें तो दस सालों में जिले की जनसंख्या में 14.89 फीसदी की वृद्धि हुई है। जिसमें पुरुषों की संख्या में 14.39 फीसदी और महिला की संख्या में 15.43 फीसदी की वृद्धि हुई है। जबकि शून्य से छह वर्ष के बच्चों की संख्या में 14.49 फीसदी की कमी हुई है।
विज्ञापन

ं वर्ष 2001 में जिले की कुल जनसंख्या 3911679 थी, जो 2011 में बढ़कर 4494204 हो गई। इस दस वर्षो में 582525 जनसंख्या बढ़ी है। पुरुष की जनसंख्या वर्ष 2001 में 1941903रही। वहीं वर्ष 2011 में बढ़कर 2220465 हो गई। इस दौरान 278562 जनसंख्या वृद्धि हुई है। वहीं महिलाओं की जनसंख्या वृद्धि को देखें तो वर्ष 2001 में उनकी जनसंख्या 1969776 थी, जो वर्ष 2011 में बढ़कर 2273739 हो गई है। इस दौरान महिलाओं की जनसंख्या में 303963 की वृद्धि हुई है। जबकि इस दस सालों में बच्चों की जनसंख्या में गिरावट आई है। वर्ष 2001में बच्चों की जनसंख्या 783771थी। वहीं 2011 में घटकर 670216 हो गई है। इस दौरान बच्चों की जनसंख्या 113555घट गई है।
विज्ञापन

स्कूलों व अस्पतालों की संख्या बढ़ी
जौनपुर(ब्यूरो)। जिले में बच्चों की जनसंख्या घटने के बाद भी स्कूलों व अस्पतालों की संख्या बढ़ी है। वर्ष 2001 में प्राइमरी व जूनियर हाई स्कूल 1928 थे, जो वर्ष 2011 में बढ़कर 3290 हो गई है। जबकि वर्ष 2001 में जहां 92 अस्पताल थे। वर्ष 2011 में 96 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:
10 सालों में 14.89 फीसदी जनसंख्या वृद्धि हुई है। जिसमें पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की 1.09 फीसदी संख्या अधिक है। जबकि 14.49 फीसदी बच्चों की संख्या घट गई।
रामनरायन यादव
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed