{"_id":"596277d24f1c1bdd7e8b4653","slug":"14996254851219-16-41-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में वृद्ध की मौत, आठ घायल 19-16-41","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में वृद्ध की मौत, आठ घायल 19-16-41
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले के अलग- अलग इलाकों में हुए सड़क हादसे में आटो रिक्शा सवार वृद्ध की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पवारा थाना क्षेत्र के सरायमीरा गांव निवासी जगन्नाथ यादव (70), इसी थाना क्षेत्र के गोरेपुर निवासी श्यामलाल(20), सूरज (18), संदीप (20) आटो रिक्शा में सवार होकर शनिवार की रात किसी मरीज को देखने जिला अस्पताल आ रहे थे। वे मछलीशहर के पास पहुंचे थे तभी आटो रिक्शा एक ट्रक से भिड़ गया। उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने जगन्नाथ को मृत घोषित कर दिया। श्यामलाल, सूरज और संदीप का इलाज चल रहा है। उधर सिपाह के पास हुए हादसे में दो युवक घायल हो गए। केराकत के सरौनीपट्टी निवासी पंकज यादव (20), आकाश पाल (24) बाइक से कहीं जा रहे थे। लाइनिबाजार थाना क्षेत्र के मतापुर के पास किसी वाहन की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए।
शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक सवार तीन युवक गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। तीनों को राजकीय चिकित्सालय से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सरपतहां थाना क्षेत्र के डीह अशरफाबाद गांव निवासी ग्रीशचंद (24) पुत्र राम अचल अपने दो साथियों शुभम (22) पुत्र ओमप्रकाश, राहुल (22) पुत्र राधेश्याम के साथ बाइक से शाहगंज आ रहा था। गांव से थोड़ी दूर पहुंचा था कि साइकिल सवार को बचाने में असंतुलित होकर तीनों बाइक से गिरकर घायल हो गए।