{"_id":"596277d04f1c1b09278b45c5","slug":"1499625483218-00-10-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायफल से अचानक हुआ फायर, पीएसी का जवान घायल 18-00-10","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायफल से अचानक हुआ फायर, पीएसी का जवान घायल 18-00-10
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतासराय। स्थानीय कस्बे में स्थित पीएसी के कैंप में रविवार दोपहर पहरे पर तैनात जवान रायफल से अचानक चली गोली से घायल हो गया। गोली उसकी बायीं हथेली में लगी है। जिला अस्पताल से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
खेतासराय संवेदनशील इलाका होने के कारण पीएसी का एक कैंप कस्बे में स्थित आदर्श भारतीय कन्या इंटर कालेज में काफी दिनों से लगा है। इस कैंप में पीएसी 34 बटालियन के जवान रहते हैं। दिन में एक बजे में गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लोग भी हैरान हो गए। एक बारगी लोगों को लगा कि कैंप में पीएसी के जवान आपस में ही भिड़ गए। थोड़ी देर में पता चला कि कैंप में पहरे पर तैनात पीएसी का जवान वाराणसी जिले के भूलनपुर निवासी राजकुमार यादव (42) गोली लगने से घायल हो गया। साथियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से बेहतर उपचार के लिए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। पीएसी के ग्रुप कमांडर हृदयानंद का कहना है कि जवान रायफल की नली पर हाथ रखकर खड़ा था इसी दौरान असावधानीवश रायफल का ट्रिगर दब गया और गोली उसकी हथेली में छेद करते निकल गई। घायल जवान को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया।