{"_id":"596277cf4f1c1b842e8b45d3","slug":"14996254811920-35-14-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलाभिषेक के लिए शिवालयों में आज उमड़ेगी भीड़ 20-35-14","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलाभिषेक के लिए शिवालयों में आज उमड़ेगी भीड़ 20-35-14
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए रविवार की शाम से ही मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने लगी। जलाभिषेक के लिए शिव मंदिरों, शिवालयों पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिले के प्राचीन शिव मंदिर त्रिलोचन महादेव, गौरीशंकर धाम सुजानगंज, बक्शा में स्थित सायनाथ मंदिर पर विशेष इंतेजाम प्रशासन की ओर से किए गए हैं। इन मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में कांवरिये भी पहुंचते हैं। सुरक्षा के लिहाज से हाईवे समेत कई इलाकों में रू ट डायवर्जन किया गया है।
डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र, एसपी शैलेश पांडेय ने पहले ही सावन में मंदिरों पर उमड़ने वाली भीड़ के लिहाज से अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी कर ली है। डीएम और एसपी खुद पूरी व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं। एसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि मंदिरों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरा भी लगा दिया गया है। त्रिलोचन महादेव, गौरीशंकर धाम, सायनाथ मंदिर बक्शा में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स, पीएसी के जवान, होमगार्ड के जवानों की तैनाती के अलावा दरोगा और इंस्पेक्टर की भी तैनाती की गई है। पुलिस की गाड़ी हाईवे पर भी पेट्रोलिंग करती रहेगी। सड़क पर श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए बड़े वाहनों के प्रवेश पर कई इलाकों में पाबंदी लगाई गई है।
ऐसे किया गया है हाईवे पर रूट डायवर्जन
-जलालपुर चौराहे से बडे़ वाहनों को मडियाहूं रोड तथा थानागद्दी रोड की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
-वाराणसी से जौनपुर की ओर वाले वाहनों को जनपद वाराणसी में ही बाबतपुर या फूलपुर से डायवर्ट कर दिया जायेगा ।
- पालिटेक्निक चौराहे से वाराणसी की ओर जाने वाला वाहनों को वाजिदपुर तिराहे से जेसिस की तरफ मोड़ दिया जाएगा जबकि लाइनबाजार की ओर से पालिटेक्निक की तरफ जाने वाले वाहनों को मड़ियाहूं रोड पर मोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
-खुटहन व सिगरामऊ की ओर से शहर की ओर आने जाने वाले वाहन जो इलाहाबाद की ओर जा रहे हो उन्हें सुजानगंज की ओर नही जाने दिया जायेगा। बल्कि उन वाहनों को बदलापुर से जौनपुर से मडियाहूं मार्ग मछलीशहर मार्ग पर मोड़ दिया जाएगा।
- मछलीशहर से सुजानगंज जाने वाले वाहनो को सुजानगंज न जाने देकर जौनपुर व मडियाहूं की तरफ मोड दिया जायेगा। बदलापुर से वाराणसी की तरफ आने वाले वाहनों को नईगंज तिराहे से मछलीशहर रोड से होकर पकड़ी चौराहे से मड़ियाहूं के रास्ते गुजरना होगा।