{"_id":"5957f1804f1c1bd4798b46e5","slug":"14989357287-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को पूरा करने के लिए भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को पूरा करने के लिए भरी हुंकार
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। मानदेय बढ़ाने आदि मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ द्वारा शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चित कालीन धरना शुरु किया। इस दौरान मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की।
जिलाध्यक्ष सुनीता यादव ने कहा कि हमें जब भी कुछ मिला है। इसी बैनर तले मिला है। कुछ संगठन सरकार से मिलकर हमारी एकता खंडित करना चाहते हैं। उनके मंसूबे को हम पूरा नहीं होने देंगे। शशिकला यादव ने कहा कि हमें समय व आश्वासन नहीं । हमारी मांगें पूरी होनी चाहिए। जिला महामंत्री सुनीता प्रजापति ने कहा कि अब सब्र नहीं होता। उन्होंने कहा कि 15 हजार मानदेय प्रति माह करने, परिषदीय विद्यालयों की तरह अवकाश देने, मई व जून माह में केंद्र का समय आठ से 10 करने, हौसला पोषण के तहत आने वाली धनराशि मातृ समिति व लाभार्थी के खाते में भेजने, हमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को विभागीय भवन उपलब्ध कराने आदि मांग काफी दिनों से किए जा रहे हैं। लेकिन मांगों को पूरा करने की बजाय समय मांगा गया है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी करने की मांग की। धरने में कृष्णा सिंह, बिमला मौर्या, कुसुम, कांती, नीलम पटेल, मेघनाथ गुप्ता, गीता यादव व डॉ सुरेशचंद प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन