फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी

कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी

Sat, 01 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी
जौनपुर। ग्रमीण इलाकों में शुक्रवार को हुई छिटपुट बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। देर शाम कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं बूंदाबांदी होकर बंद हो गई। बारिश नहीं होने से किसानों की खेती का काम प्रभावित हो रहा है। हल्की बारिश से किसान खेत की जुताई भी ठीक से नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

केराकत: नगर व ग्रामीण क्षेत्र में हुई रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। कई दिन पूर्व बारिश हुई थी। तब से किसान और बारिश का इंतजार कर रहे थे। बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बरईपार: बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। कुछ दिनो से गर्मी व ऊमस से जहां लोगो का जीना मुहाल हो गया था वही शुक्त्रस्वार को हुई वर्षा से लोगो को गर्मी से छुटकारा मिल गया। किसान राजधारी मौर्य ने बताया की हुई वर्षा से अब लोग मक्का व अरहर की बुआई कर सकेंगे। धान की नर्सरी की रोपाई अब कुछ दिनों में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरगंज: जंर्घइ, बंधवाबाजार, गोधना, कसेरवा, बसेरवा में देर शाम मानसुन की पहली बरसात से लोगों ने राहत की सांस ली। गोधना गांव के किसान राजबहादुर सिंह, अगहुआ गांव के राजकुमार यादव, सवैया के राम सागर यादव ने बताया की मानसून की बरसात का इन्तजार किसान दस दिन से कर रहे थे। फिलहाल इतनी बरसात फसलों को कुछ हद तक राहत मिल जाएगी।


बारिश के लिए हुआ यज्ञ
जफराबाद। क्षेत्र के यमदग्निपुरम जमैथा गांव देवी अखड़ो धाम पर भगवान इन्द्र को प्रसन्न करने के लिए 5 कुण्डीय यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में अगल बगल के दर्जनो गांव के लोगों ने भाग लिया। बारिश में देर होने से परेशान लोगों ने देवी अखड़ो के धाम पर शुक्त्रस्वार की सुबह से मेला लगने लगा था। भगवान इन्द्र को खुश करने के लिए 5 कुण्डीय यज्ञ किया गया। धर्मरक्षा एवं डीह बाबा समिति के तत्वाधान में बारिश के लिए हवन-पूजन किया। पांच कुंडीय हवन के बाद प्रसाद वितरण व भंडारा किया गया। हवन-पूजन कार्य शिव सेवा संस्थानम के स्वामी अम्बुजानन्द महाराज ने कराया। इस दौरान रणविजय सिंह, विमल सिंह, रमापति शास्त्री, प्रणविजय, दिग्विजय, दिनेश यादव, ओमप्रकाश यादव, लालजी यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed