फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जीएसटी : ग्रामीण इलाकों में बंद बेअसर

जीएसटी : ग्रामीण इलाकों में बंद बेअसर

Sat, 01 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी : ग्रामीण इलाकों में बंद बेअसर
जौनपुर। जीएसटी को लेकर ग्रामीण इलाकों में बंदी का कोई खास असर नहीं रहा। कुछ बाजारों में सुबह दुकानें बंद रही। लेकिन दोपहर के समय रोज की तरह सभी दुकानें खुल गई। कुछ बड़े दुकानदारों को छोड़कर छोटे दुकानदारों पर बंदी का कोई असर नहीं दिखा। बाजारों में आम दिनों की तरह लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन

मडियाहूं: जीएसटी के विरोध में सुबह से ही व्यापारियों ने बाइक से पूरे नगर का चक्त्रस्मण कर दुकानों को बंद कराया। व्यापारी नेता नागेश निगम, लाल प्रताप सिंह, फिरोज अंसारी, दिनेश, रवि सिन्हा, सुबाष चन्द साहू, सरदार सिंह बग्गा आदि मौजूद रहे। बरसठी: क्षेत्र के अधिकांश बाजारों में बंदी का कोई खास असर नहीं दिखा। जलालपुर: जीएसटी के विरोध में त्रिलोचन बाजार पूरी तरह से बंद रहा। बंद कराने में डा. रमेश चंद यादव, लक्ष्मी नारायण राजभर, चंद्रेज दुब,े जितेंद्र कुमार मिश्रा, डा. पुष्पा सिंह ने सहयोग किया। शाहगंज: जीएसटी के विरोध में बंदी बेअसर रही। कलेक्टरगंज, लोहा मंडी, नई सब्जी मंडी, गुप्ता गली, घास मंडी समेत नगर में दुकानें खुली रहीं। बरईपार: क्षेत्र में गोनापार, सोनहिता आदि बाजारों में बंदी का कोई असर नहीं दिखा।
विज्ञापन

खेतासराय: नगर में जीएसटी के खिलाफ बन्दी का आंशिक असर रहा। बन्दी का एक दिन पूर्व एलान होने से बाजार से ग्राहक नदारद रहे। केराकत: जीएसटी के विरोध में दूकानें बन्द रही। तहसील अध्यक्ष विजय गुप्ता व नगर अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। मीरगंज: क्षेत्र के बंधवा बाजार, मीरगंज, गोधना बाजार में रोज की तरह दुकाने खुली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोभी: चंदवक बाजार, खुच्झी मोड, बीरी बारी, पतरही बाजार, बजरंग नगर बाजार कोईलारी बाजार आदि बाजारों में बंदी का कोई असर नहीं दिखा।
महराजगंज: क्षेत्र के गद्दोपुर, राजाबाजार, कोल्हुआ की बाजार में दुकानें रोज की तरह खुली रही। बक्शा: जीएसटी के विरोध में शुक्त्रस्वार को सुबह दुकाने बंद रही लेकिन दोपहर तक खुल गयी। नौपेड़वा व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बाजार में भ्रमण कर व्यापारियों से जीएसटी के विरोध में दुकाने बन्द रखने की अपील की।

सिंगरामऊ: क्षेत्र के सिंगरामऊ, कुधुआ, लालगंज, बहरीपुर बाजारों में बंदी का कोई असर नहीं रहा। सुजानगंज: बंदी का मिलाजुला असर दिखा। मुंगराबादशाहपुर: नगर में बन्द पूरी तरह बेअसर रही। खुटहन: व्यापार मंडल अध्यक्ष भगौती यादव व सतिराम यादव के नेतृत्व में व्यापारियों ने दोपहर तक अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। जफराबाद:जीएसटी के विरोध में जफराबाद में बन्दी का मिला जुला असर रहा। शाम तक सभी दुकानें खुल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed