फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बिना मानक के बीएड कॉलेजों ने पूरा किया सत्र

बिना मानक के बीएड कॉलेजों ने पूरा किया सत्र

Mon, 26 Jun 2017 01:19 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
बिना मानक के बीएड कॉलेजों ने पूरा किया सत्र
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध 100 बीएड कॉलेजों ने बिना मानक पूरा किए ही सत्र पूरा कर लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन कॉलेजों को सत्र संचालन की अनुमति कैसे से दे दी। इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
विज्ञापन

मामला तब संज्ञान में आया जब बीएड काउंसलिंग के लिए कालेजों की सूची लखनऊ विश्वविद्यालय को भेजी जाने लगी। विवि प्रशासन ने इन कॉलेजों का नाम भेजने से इनकार कर दिया। मानक के मामले की लीपापोती करते हुए कॉलेजों से शपथ पत्र लेकर उनका नाम काउंसलिंग में शामिल करने के लिए भेज दिया गया। साल भर इन कॉलेजों में कक्षा का संचालन हुआ कि नहीं विवि प्रशासन ने यह जानने की कोशिश नहीं की। न ही कोई कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से संबद्ध पांच जिलों में बीएड के कुल 275 कॉलेज हैं। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद विवि से बीएड कॉलेजों की सूची काउंसलिंग के लिए मांगी गई थी। विश्वविद्यालय के प्रवेश सेल और संबद्धता ने पहले सूची में केवल 122 कॉलेजों का नाम लखनऊ विवि को भेजा। दूसरी सूची 136, तीसरे सूची में छह और चौथी सूची में तीन कॉलेजों का नाम भेजा गया। इसमें से सौ बीएड कॉलेज ऐसे हैं जिनके मानक पूरे नहीं है। इन कॉलेजों से शपथ पत्र लेकर उनका नाम काउंसलिंग के लिए भेज दिया गया। आठ कॉलेज ऐसे हैं जिनका मानक अभी पूरा नहीं है। इन कॉलेजों का नाम जब लखनऊ विवि को नहीं भेजा गया तो कॉलेज संचालकों ने कुलपति से मिलकर आरोप लगाया कि विभाग द्वारा नाम भेजने के लिए पैसा लिया गया था लेकिन नाम नहीं भेजा गया। प्रवेश सेल और संबद्धता विभाग से मानक पूरा नहीं करने वाले कॉलेजों की जांच क्यों नहीं की गई। इसे लेकर प्रबंधकों में नारजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed