फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कथा सुनने से दूर हो जाते हैं कष्ट

कथा सुनने से दूर हो जाते हैं कष्ट

Thu, 22 Jun 2017 01:43 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
कथा सुनने से दूर हो जाते हैं कष्ट
सतहरिया। अयोध्या धाम के संत स्वामी नारायणाचार्य ने कहा कि श्रीमद भागवत पुराण सभी ग्रन्थों की जननी है। इस कथा को सुनने मात्र से ही जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं। मस्तिस्क का तनाव दूर हो जाता है। वह मुंगराबादशाहपुर के बहोरिकपुर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रवचन कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान के मुख से निकली हुुई बात ही गीता है। इस लिए इसे सभी कथाओं के सार का दर्जा मिला है। इसमें तनिक भी संशय करना अज्ञानता है। उन्होने ब्रज की माटी के महिमा का वर्णन करते हुए कहा वहा कि वहां का भ्रमण करने मात्र से ही भाव में अभूतपूर्ण परिवर्तन हो जाता है। वास्तविक जीवन का ज्ञान हो जाता है। उन्होंने बताया कि जो श्री शब्द भागवत गीता के आगे जोडा गया है वह मां लक्ष्मी जी के नाम का सम्बोधन है। भारतीय संस्कृति में आयी गिरावट पर क्षोम प्रकट किया। कहा आदर सम्मान में प्राणाम शब्द में आयु विधा व यश जैसे सद्बुद्वि का प्रार्दुभाव है। फि र इसके स्थान पर दूसरे शब्द का उपयोग करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कल्पवृक्ष से मनोवंाछित फल मिल सकता है। किन्तु भगवान का सानिध्य व बैकुण्ब्ठ नहीं प्राप्त हो सकता है। इसे प्राप्त करने के लिए सद्गुरू के बताये हुए सन्मार्ग पर चलना होगा। ज्ञानी व मूर्ख दोनों भगवान को प्राप्त कर सकते है। बशर्ते उनमे भाव होना चाहिए। राजा परीक्षित ने हरि कथा का श्रवण करके भगवान के सानिध्य को प्राप्त कर लिया। जीवन के निर्धारण में कर्म प्रधान होता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय शंकर अज्जू ने कार्यक्त्रस्म में पहुंच कर संतो का आर्शीवाद लिया। मुख्य यजमान रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने परिवार के साथ कथा का श्रवण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed