फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   149 corona infected including soldiers, RPF jawans and railway personnel

सिपाही, आरपीएफ जवान और रेल कर्मी समेत 149 कोरोना संक्रमित

Mon, 03 Aug 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
149 corona infected including soldiers, RPF jawans and railway personnel
महाराजगंज में रक्षाबंधन पर्व के मौके पर पेट्रोल पंप पर जरूरतमंदों को मार्च को वितरित करते हुए अभ? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सोमवार को चिकित्सक, सिपाही, आरपीएफ के जवान और रेल कर्मचारी समेत 149 कोरोना संक्रमित मिले हैं। बीरीबारी कृष्णानगर के एक ही परिवार के दस लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 2351 हो गई है। 48 मरीज ठीक होकर घर चले गए। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 1110 हो गई है। 33 मरीजों की अबतक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को कुल 1504 सैंपल का रिजल्ट प्राप्त हुआ जिसमें 149 पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 1317 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 37 सैंपल खराब हो गए जिससे संबंधित का दोबारा सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। सोमवार को कुल 969 सैंपल लिए गए । अबतक कुल 41858 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें से 39994 का रिजल्ट आ गया है। 1864 का रिजल्ट आना शेष है। देर शाम आई जांच रिपोर्ट के मुताबिक शहर के ओलंदगंज, , खरका कालोनी, रुहट्टा, मुरादगंज, मरदानपुर, सिटी स्टेशन, यूपी सिंह कालोनी, हुसैनाबाद, भंडारी स्टेशन, रसूलाबाद, सिपाह, नखास, अहमद खां मंडीआदि इलाकों में कोरोना के मरीज मिले हैं। नगर पालिका के छह कर्मचारियंो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डीएम कार्यालय के एक कर्मचारी और मुंगराबादशाहपुर पीएचसी के एक चिकित्सक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। खुटहन थाने में तैनात सिपाही की रिपोर्ट कोराना पॉजिटिव आने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है। जिस सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वह दो दिन पहले से छुट्टी लेकर सोनभद्र स्थित अपने घर गया है। उसे फोन पर रिपोर्ट के बिषय में बता दिया गया है। इधर थानाध्यक्ष ने थाना गेट पर बैरीकेटिंग लगाकर अंदर प्रवेश रोक दिया है। उन्होने बताया कि एक एक कर सभी फरियादियो की शिकायते सुनी जायेगी। शाहगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मियों ने रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी सहित रेल कर्मियों का एंटीजन रैपिड किट से कुल 52 लोगों की जांच की। जिसमें आरपीएफ का एक जवान व दो रेलकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

आज सभी पीएचसी और सीएचसी पर लगेगा कैंप
जौनपुर। मंगलवार को जिले के सभी ब्लॉक स्तरीय पीएचसी और सीएससी, जिला अस्पताल, कोतवाली, रोडवेज बस अड्डे पर कैंप लगाकर स्टेटिक टीम की ओर से कोरोना टेस्ट की जांच रैपिड एंटीजन किट से की जाएगी। यह जानकारी देते हुए डीएम दिनेश कुमार सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की है कि खांसी, बुखार ,जुकाम व सांस लेने में दिक्कत हो तो घबराएं नहीं तत्काल इन स्थानों पर पहुंचकर अपनी जांच कराएं। किसी प्राइवेट अस्पताल या झोलाछाप डाक्टर से जांच न कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

झोलाछाप चिकित्सकों को दी गई चेतावनी
जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने सभी निजी एवं झोलाछाप चिकित्सकों को चेतावनी दी है कि अगर वे खांसी, बुखार, सर्दी जुकाम और सांस के मरीजों का इलाज किए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि देखने में आ रहा है कि कुछ प्राइवेट डॉक्टर, नर्सिंग होम और झोलाछाप डॉक्टर खांसी बुखार जुखाम सांस लेने में दिक्कत वाले मामलों में भी इलाज कर रहे हैं। और वह जब फेल हो जाते हैं तो मरीज को जिला अस्पताल भेज देते हैं। तबतक केस बिग़ड़ चुका होता है। कल से कोई यदि झोलाछाप डॉक्टर को अवैध तरीके से इलाज करते हुए पाया गया तो उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसकी जांच के लिए टीम बना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed