{"_id":"5cb8c4d2bdec2214380c4cf2","slug":"141555612882-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर से चार एचं मछलीशहर से दो लोगों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर से चार एचं मछलीशहर से दो लोगों ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। नामांकन के दूसरे दिन जौनपुर एवं मछलीशहर से छह लोगों ने नामांकन किया। नामांकन को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा। लोकसभा क्षेत्र जौनपुर से चार एवं मछलीशहर से दो लोगों ने नामांकन किया। सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। कई स्थानों पर आने-जाने एवं जुलूस को लेकर पुलिस से कहासुनी हुई। मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज ने एडीएम कोर्ट में चार सेट में पर्चा दाखिल किया। उनके साथ विधायक डा. हरेंद्र सिंह, डा. लीना तिवारी, दिनेश चौधरी प्रस्तावक के रूप में एडीएम कोर्ट तक पहुंचे जबकि राज्यमंत्री अनिल राजभर और भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय भी साथ थे। उनका काफिला रोकने में विवाद भी हुआ। यहीं से रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया से बृजेश कुमार ने एक सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। लोकसभा क्षेत्र जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से बसपा छोड़ कांग्रेस में गए और कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज अशोक कुमार सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। नौशाद ने भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में और विशोक ने नेशनल जनशक्ति पार्टी और बृजेश कुमार ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के रूप में अपना नामांकन डीएम कोर्ट में दाखिल किया।
जौनपुर से पर्चा दाखिला
अशोक कुमार सिंह निर्दल
नौशाद निर्दल
विशोक नेजपा
बृजेश कुमार सुभासपा
.....
मछलीशहर से नामांकन
बीपी सरोज भाजपा
बृजेश कुमार आरपीआई
विज्ञापन
जौनपुर से पर्चा दाखिला
अशोक कुमार सिंह निर्दल
नौशाद निर्दल
विशोक नेजपा
बृजेश कुमार सुभासपा
.....
मछलीशहर से नामांकन
बीपी सरोज भाजपा
बृजेश कुमार आरपीआई