फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एनसीसी कैडेटों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

एनसीसी कैडेटों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Tue, 02 Apr 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
एनसीसी कैडेटों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
खेतासराय (जौनपुर)। क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता के लिए एनसीसी कैडेटों ने सोमवार को रैली निकाली। इसके बाद अभिभावकों के साथ बैठक कर मतदान में प्रतिभाग करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

रैली को विद्यालय के प्रबंधक उमादत्त मिश्र व प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कॉलेज प्रांगण से निकलकर आस-पास के गांव में भ्रमण कर वापिस आकर वापस कॉलेज प्रांगण में समाप्त हो गई। इस दौरान एनसीसी कैडेट वोट डालने चलो साथी लोकतंत्र के बनो बाराती, सोच समझकर बटन दबाना, किसी के बहकावे में कभी न आना लोकतंत्र की है पहचान आदि नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नाटक व एकांकी के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस दौरान एनसीसी अधिकारी राजेश यादव, विनोद मिश्रा ने सहयोग किया। जागरूकता रैली के बाद विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पिछले सत्र का अंकपत्र वितरित किया गया। कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों में पंकज, अनामिका, ओम बिन्द, ऋषभ पाल, अभिषेक बरनवाल, तृप्ति उपाध्याय, आयुषी सिंह, कुंवर विराट, आकांक्षा, आशीष, अभिषेक पाल, अनुज सिंह, श्वेता, कविता प्रजापति, प्रिंस कुमार प्रजापति, रोहित प्रजापति व सुचिता सहित अन्य मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर दिनेश गुप्ता, छोटेलाल, प्रमोद मिश्रा, प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा, सफिया खान, विभा पांडेय, अनुराग यादव, दयाशंकर, शैलेन्द्र सिंह, सुभाष सिंह, चंद्रकांत सिंह उपस्थित रहे। संचालन डा. कमलेन्द्र त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed