फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में होने के पक्षधर हैं युवा

देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में होने के पक्षधर हैं युवा

Fri, 29 Mar 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में होने के पक्षधर हैं युवा
जौनपुर। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में उत्साह है। उनका कहना है कि देश का नेतृत्व में मजबूत हाथों में होना चाहिए। जनता की बागडोर संभालने वाला भी अच्छी सोच का होना चाहिए। ज्योति यादव का कहना है कि ऐसे सांसद की जरूरत है जो जनता की बातों को सुने। नेता ऐसा हो जो बातें कम करे और काम अधिक करे। उनका कहना है कि देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में होना चाहिए। अम्बिका सिंह का कहना है कि सांसद ऐसा हो जो जाति, वर्ग विशेष की बात न करे। उसका शिक्षित होना सबसे जरूरी है। प्रदूषण मुक्ति के लिए कदम उठाए। अंजली साहू का कहना है कि किसी भी जाति, धर्म का सांसद हो। उसकी सोच महिलाओं के प्रति अच्छी हो और महिलाओं का सम्मान करे। ऐसा सांसद होना चाहिए जो सरकारी विभागों के क्रिया कलापों को डिजिटलाइज कराए। जिनी शाह का कहना है कि नेता ऐसा हो जिसमें नेतृत्व की क्षमता हो। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाए। सरकारी विद्यालय, अस्पताल की व्यवस्था अच्छी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed