{"_id":"5c363fa7bdec2256be1eeff9","slug":"141547059111-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने समझी मतदान की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने समझी मतदान की प्रक्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। निर्वाचन साक्षरता को बढ़ावा देने, मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम बीआरपी इंटर कालेज मे आयोजित किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं को निर्वाचन साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मतदान की प्रक्रिया और महत्व के बारे में बताया गया। छात्रों में जोश भरने के लिए भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। भाषण में अवनीश सोनकर प्रथम, सुचिता यादव द्वितीय, आकांक्षा वहेलिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली में कृष्णा सोनकर प्रथम, अवनीश सोनकर द्वितीय, पोस्टर प्रतियोगिता में सोनम प्रजापति प्रथम, अनामिका द्विवेदी द्वितीय, काजल अग्रहरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उप जिलाधिकारी सदर मंगलेश दुबे ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कालेज प्रधानाचार्य डा. सुबाष चन्द्र सिंह ने आये हुए लोगों का स्वागत किया। इस अवसर पर स्वीप कोआर्डिनेटर रमेश चन्द्र यादव, स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने विद्यार्थियों को वोटर बनने व वोटरों को जागरूक करने के तरीके बताए। उप जिलाधिकारी मंगलेश दुबे ने वोटर बनने से लेकर मतदान करने तक की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर बार पूरे प्रयास किए जाते हैं। इस बार विद्यार्थियों की भूमिका और बढ़ाई गई है, सभी कॉलेजों में निर्वाचन साक्षरता क्लब बन रहे है। स्कूल के दो शिक्षक इसके नोडल अधिकारी होंगे। कालेज के प्रबंधक आनंद शंकर श्रीवास्तव ने आभार जताया। संचालन डा. रामदेव मिश्रा, ऋषि श्रीवास्तव संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी, लायंस क्लब अध्यक्ष अशोक मौर्य, प्रकाश चन्द्र यादव, विवेक श्रीवास्तव, डा. विमल श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, शशिमोहन अस्थाना, कांशीराम, सतीश सिंह, आदि उपस्थित रहे।