{"_id":"e548e5197c099796c205be45d3b1e153","slug":"14-vehicles-with-theft-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के 14 वाहनों के साथ एक गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के 14 वाहनों के साथ एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Tue, 28 Jul 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
जफराबाद थाना क्षेत्र के कबूलपुर गांव से चोरी के 14 वाहनों के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार को एसपी भारत सिंह यादव ने पुलिस लाइन में प्रेस कान्फ्रेंस में घटना क्रम का खुलासा किया।
एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया है। एसपी ने बताया कि 23 जुलाई को गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी समाचार पत्र विक्रेता यशवंत ने पुलिस को सूचना
दी थी कि वह अखबार बांट कर लौट रहा था। बारी गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने असलहा सटाकर उसकी बाइक लूट ली थी। मुकदमा दर्ज कर गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव मामले की विवेचना कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने
विज्ञापन
केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवाकलपुर निवासी अभिमन्यु यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर गौराबादशाहपुर, जफराबाद और जलालपुर थाने की पुलिस ने जलालपुर थाना क्षेत्र के कबूलपुर गांव निवासी अनवार के
घर छापा मारकर 11 बाइक, दो बोलेरो और एक कार बरामद किया। एसपी ने बताया कि अभिमन्यु अपने तीन साथियों के साथ मिलकर चोरी का वाहन खरीदने और बेचने का धंधा करता था। उसे पहले भी केराकत कोतवील पुलिस ऐसे ही मामले में जेल भेज चुकी है।