फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   14 candidates nominated for the election of Advocates Committee

अधिवक्ता समिति के चुनाव में 14 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Thu, 17 Nov 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
14 candidates nominated for the election of Advocates Committee
कलेक्ट्रेट बार में अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए नामाकंन दाखिल करते प्रत्याशी। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति जौनपुर के चुनाव में पहले दिन बुधवार को विभिन्न पदों के लिए 14 प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट कपाउंड में नामांकन किया। इस दौरान अध्यक्ष पद को दो उम्मीदवारों, उपाध्यक्ष पर दो, मंत्री पद पर एक ने नामांकन किया।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी रामफेर उपाध्याय ने बताया कि अध्यक्ष पद पर घनश्याम सिंह, राजेंद्र लाल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार गुप्ता, राजकुमार निषाद, महामंत्री पद पर यशवंत यादव, संयुक्त मंत्री पद पर अमरेश कुमार पांडेय, शैलेंद्र, कोषाध्यक्ष के पद पर संध्या, लेखा निरीक्षक पद शिवदास, वरिष्ठ सदस्य पद पर मनोज यादव, उमानाथ यादव, कनिष्ठ सदस्य पद पर भुवनेश कुमार सिंह, अजय कुमार प्रजापति, संतोष यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी व नाम वापसी 19 नवंबर को होगी। मतदान 26 नवंबर को होगा। कुल 18 पदाधिकारियों का चयन होना है। नामांकन को लेकर पूरे दिन परिसर में गहमागहमी बनी रही। समर्थकों के साथ पहुंचे दावेदारों ने अलग-अलग कक्षों में पहुंचकर नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed