{"_id":"5c9e6d37bdec2213ec6228aa","slug":"131553886519-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल पहुंचते ही दुल्हन ने शुरू कर दिया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल पहुंचते ही दुल्हन ने शुरू कर दिया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। ससुराल पहुंचते ही दुल्हन ने हंगामा खड़ा कर दिया। घर के लोग तब अवाक रह गए जब दुल्हन पति के साथ न रहने की जिद पर अड़ गई और तलाक मांगने लगी।
शहर के एक युवक का विवाह नगर के ही दूसरे मुहल्ले की युवती के साथ हुआ। गुरुवार को बारात युवती के घर पहुंची। जहां पूरी रीतिरिवाज से शादी की रस्म पूरी कराई गई। देर शाम दुल्हन को लेकर बाराती घर आए। ससुराल पहुंचते ही विवाहिता ने पति के साथ न रहने और रिश्ता तोड़ने की बात करने लगी। घर में मौजूद परिजन, रिश्तेदार व मोहल्ले के लोग परेशान हो उठे। परिजनों ने मामले की जानकारी विवाहिता के मायके वालों को देने के साथ कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी हकीकत जानने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन एक ही रट लगाए थी कि वह तलाक चाहती है। शुक्रवार को विवाहिता के परिवार के लोग बेटी की ससुराल पहुंचकर मानमनौवल करने में जुटे रहे। शाम तक कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायतों का दौर चलता रहा। लेकिन नई नवेली दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही।