फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जागा प्रशासन, मेडिकल वायो वेस्ट निस्तारण को लेकर किया मंथन

जागा प्रशासन, मेडिकल वायो वेस्ट निस्तारण को लेकर किया मंथन

Tue, 05 Feb 2019 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
जागा प्रशासन, मेडिकल वायो वेस्ट निस्तारण को लेकर किया मंथन
जौनपुर। मेडिकल वायो वेस्ट को लेकर प्रशासन को चिंता हुई है। डीएम की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में इसके निस्तारण को लेकर चर्चा हुई। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने मेडिकल वायो वेस्ट और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर चिंता जताई। उन्होंने अस्पतालों एव होटलों से निकलने वाले कचरों के निस्तारण के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए निर्देश दिया। कहा कि कचरे के निस्तारण की व्यवस्था को जल्द से जल्द ठीक कर लें । उन्होंने होटल मालिकों को निर्देशित किया कि होटलों से निकलने वाले कचरों को कंटेनर में डालें। अपने यहां दो तरह की डस्टबिन हरी एवं नीली का प्रयोग करें। हरी में गीला पदार्थ एवं नीली में सूखा पदार्थ का कचरा रखें। जिलाधिकारी ने कहा कि प्लास्टिक एवं थर्माकोल को प्रयोग किसी भी दशा में न करें। अस्पताल अपने यहां लाग बुक तैयार करें। जिसे यह पता लग सके कि कब कचरा उठाया गया और कब नहीं। उन्होंने कहा कि जब तक बायो मेडिकल वेस्ट प्रमाण पत्र नहीं लगेगा तक अस्पताल का प्रमाण पत्र नवीनीकरण नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आरपी मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र नाथ मिश्र सहित जिले समस्त अस्पताल एवं होटल संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed