{"_id":"65c909d195375a0da70b95d9","slug":"13-crore-outstanding-of-purvanchal-development-fund-brake-imposed-on-26-development-works-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-111977-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पूर्वांचल विकास निधि का 13 करोड़ बकाया, 26 विकास कार्यों पर लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पूर्वांचल विकास निधि का 13 करोड़ बकाया, 26 विकास कार्यों पर लगा ब्रेक
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विकास निधि (राज्यांश) का 13 करोड़ रुपये द्वितीय किश्त का दो साल से इंतजार है। इससे 26 ऐसे विकास कार्य हैं जो बजट के अभाव में पूरे नहीं हो पा रहे हैं। वजह कि संबंधित विभाग पीडब्ल्यूडी से नोडल विभाग जिला अर्थ संख्याधिकारी कार्यालय (डीएसटीओ) को प्रस्ताव नहीं प्राप्त हुआ। शासन स्तर से 31 मार्च तक बजट नहीं मिला तो 26 बड़े कार्यों पर आगे भी ब्रेक लगा रहेगा।
बता दें कि पूर्वांचल विकास निधि के तहत 2012 से 2022 तक पीडब्ल्यूडी को नोडल विभाग बनाया गया था। अब इसकी जिम्मेदारी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय(डीएसटीओ) को प्राप्त हो गई है। इसके लिए डीएसटीओ के यहां से संबंधित विभाग से पूर्व में जनप्रतिनिधियों के दिए गए प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं लेकिन संबंधित विभाग उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। इससे प्रस्ताव नियोजन विभाग में नहीं भेजा जा रहा है और दूसरी किश्त नहीं प्राप्त हो रही है। ऐसे में 26 विकास कार्य अधूर पड़े हैं। ..
इन कार्यों में इतना बकाया :-
शाहगंज के रोहसा से अर्गूपुर कला संपर्क मार्ग के मध्य कुंवर नदी पर पुल का निर्माण पहुंच व अतिरिक्त पहुंच मार्ग के निर्माण का 81.31 लाख रुपये, बदलापुर के कुशहां रामपुर-मरगूपुर मार्ग के किमी-एक से बाएं अटौली संपर्क मार्ग के नवनिर्माण कार्य का 1.42 करोड़, जौनपुर सदर विधानसभा में लुंबिनी-दुद्धी राजमार्ग के सिद्दीकपुर प्राथमिक विद्यालय द्वितीय तक संपर्क मार्ग 55.87 लाख, शाहगंज के मेवपुर समोधपुर मार्ग से कुल्हना आबादी होते हुए ईशापुर, भेला मार्ग तक संपर्क मार्ग का निर्माण में 60 लाख, बदलापुर के हटिया रामनाथ जूनियर हाईस्कूल से पडडी से भवानीगढ़ संपर्क मार्ग तक नव निर्माण में 54 लाख, जफराबाद के छीपापुर नहरपुल से कंधीपुर पटेल बस्ती होते हुए मिसिरपुर चौरा माता मंदिर तक संपर्क मार्ग का नव निर्माण का 1.54 करोड़, जफराबाद में मुंशीपुर मेन पिच रोड से पटेल बस्ती तक संपर्क मार्ग का नव निर्माण 46 लाख, जफराबाद में सीतमसराय हटाएं मार्ग से चौहान बस्ती होते हुए नट बस्ती तक संपर्क मार्ग नव निर्माण का 50 लाख, जफराबाद में महादेव मंदिर से टेकारडीह बस्ती संपर्क मार्ग के नव निर्माण का कार्य 74 लाख, मछलीशहर के कुंवरपुर प्राथमिक पाठशाला गंगापुर में गिरजा सरोज के घर तक नवनिर्माण 71 लाख, मड़ियाहूं में मानपुर अजय भट्ठा से राईपुर मुख्य संपर्क मार्ग का 38 लाख, मड़ियाहूं के बासूपुर चौराहे से भदखिन संपर्क मार्ग का नव निर्माण में 74 लाख रुपये शेष हैं।
विज्ञापन
पूर्वांचल विकास निधि के करीब 26 ऐसे कार्य हैं जिनके द्वितीय किश्त का 13 करोड़ रुपये बकाया है। ऐसे में विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। इसके लिए संबंधित विभाग से प्रस्ताव मांगा जा रहा है लेकिन वह नहीं दे रहे हैं। -अरुण यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी।
...................................