{"_id":"5ca50078bdec2214074c0515","slug":"121554317432-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक निलंबित, 16 शिक्षकों के वेतन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापक निलंबित, 16 शिक्षकों के वेतन पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। नया शिक्षण सत्र शुरू होते ही बेसिक शिक्षा विभाग घुमंतू शिक्षकों की भी खोजखबर लेनी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह द्वारा गठित टास्क फोर्स टीम ने बुधवार को विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
धर्मापुर विकास खंड के नौ विद्यालयों में रेंडम चेकिंग की गई। इस दौरान एक विद्यालय बंद मिला। छह अन्य स्कूलों में प्रधानाध्यापक समेत सहायक अध्यापक ड्यूटी पर नहीं मिले। एक प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया। जबकि 16 शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय रामपुर चौकियां सुबह 8:17 बजे बंद मिला। यहां प्रधानाध्यापक साहिना खातून को घोर लापरवाही मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। इसी विद्यालय के तीन अन्य सहायक अध्यापक प्रतिभा गुप्त, अनीता देवी, स्मृता देवी का वेतन रोक दिया गया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय किरतापुर में प्रधानाध्यापक रंभा देवी निरीक्षण के दौरान विद्यालय में अनुपस्थित मिली। प्राथमिक विद्यालय पिलखिनी में प्रधानाध्यापक श्याम बहादुर यादव स्कूल में गैर हाजिर मिले। धर्मापुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय चौकीपुर में प्रधानाध्यापक ममता श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय शीतलाचौकियां में तारादेवी, विनोद कुमार, मनयोगिता देवी अनुपस्थित मिली। प्राथमिक विद्यालय रामपुर जमीन हिसामपुर में प्रधानाध्यापक सीमा सिंह, इसी परिसर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रीता वर्मा, अनीता यादव अनुपस्थित रहीं। प्राथमिक विद्यालय खलसहां में प्रधानाध्यापक सीमा सिंह स्कूल में गैर हाजिर मिली। प्राथमिक विद्यालय किरतापुर में प्रधानाध्यापक मुन्ना लाल यादव, सहायक ज्ञानेश्वरी यादव व कुलदीप यादव स्कूल में नदारद मिले।
विज्ञापन
पुलिस और पीएसी के जवानों ने किया रूट मार्च
केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुफ्तीगंज बाजार में कोतवाल सुनील दत्त के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस व पीएसी के जवानों ने रूट मार्च किया। इस दौरान लोगों को लोकसभा चुनाव में निडर होकर स्वतंत्र रूप से मतदान करने की अपील की गई।