{"_id":"5c967c0cbdec222ffc359673","slug":"121553366028-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल विवाहिता की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल विवाहिता की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरारा (जौनपुर)। क्षेत्र के अजोसी छत्तापूर गांव में शनिवार को एक घायल विवाहिता की बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई ने शव लेकर थाने पहुँच गया और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के अजोसी (छत्ताका पूरा) गांव निवासी अमित कुमार यादव पुत्र गुलाब चंद्र यादव की शादी 10 साल पहले मडियाहूँ थाना के पाली (सेना का पूरा) गाँव निवासी रामअवध यादव की पुत्री कुसुम से हुई थी। मृतका के भाई गंगेश कुमार यादव ने पुलिस तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दहेज के लिए उसकी बहन को उसके पति व ससुराली जन प्रताड़ित करते थे। बीते गुरुवार की रात उसे बुरी तरह मारा पीटा और जान से मारने की कोशिश की गई। एसओ संजीव कुमार सिंह का कहना है कि दोनों तरफ से अलग अलग आरोप लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।