फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आइसीटी से हो रहा शिक्षण विधा में क्रांतिकारी परिवर्तन -सीडीओ

आइसीटी से हो रहा शिक्षण विधा में क्रांतिकारी परिवर्तन -सीडीओ

Tue, 19 Feb 2019 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
आइसीटी से हो रहा शिक्षण विधा में क्रांतिकारी परिवर्तन -सीडीओ

विज्ञापन
सिकरारा । बीआरसी परिसर पर सोमवार को जनपदीय आईसीटी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के 60 विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग करते हुए आइसीटी शिक्षण के फीडबैक और अपनी नवीन शिक्षण प्रणाली व गति विधियों को प्रोजेक्टर पर प्रजेंटेशन के जरिए विशिष्ट नवाचार दिखाया। विद्यालय के बच्चों में छिपी प्रतिभाओं व कौशल विकास, पठन पाठन तथा भौतिक परिवेश को आकर्षक बनाने में किये गए प्रयास व उसका फीड बैक दिखाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने माँ सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम पारम्परिक शिक्षण पद्धतियों से अलग हट कर नवीन वैज्ञानिक पद्धतियों का अभिनव प्रयोग करें। इस दिशा में आईसीटी बेहतर विकल्प साबित हो रहा है। इससे पब्लिक स्कूलों से अभिभावकों का मोह भंग हो रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि सीमित संसाधनो के साथ आईसीटी की शुरुआत पहले काफी दुरूह लग रहा था, लेकिन शिक्षकों में कुछ अलग करने की ललक और उनका समर्पण इस कार्य को आसान बना दिया। परिणाम स्वरूप जनपद के कुछ शिक्षक मंडल व प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन किये हैं। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने आइसीटी से जुड़े बेहतर कार्य करने वाले 16 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और 10 नए आइसीटी से जुडने वाले स्कूलों को प्रोजेक्टर सेट वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह व संचालन सहसमंवयक सुशील उपाध्याय ने किया। बीईओ राजीव यादव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में डीसी प्रशिक्षण सुरेश पांडेय ,बीईओ रमा पांडेय,रामनारायण पाठक,नरेंद्रदेव मिश्र, सुनील कुमार,राजेश यादव, अरुण यादव, मनोज यादव, शशिकांत श्रीवास्तव, देशबंधु यादव, शिक्षिका राधिका, सीमा उपाध्याय,माधुरी जायसवाल,इंदुबाला यादव,गीता सिंह,अनन्त यादव,राजेश, टोनी, राजीव आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed