फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   120 beds reserved in district for treatment of dengue, vigilance increased

Jaunpur News: डेंगू के इलाज के जिए जनपद में 120 बेड आरक्षित, सतर्कता बढ़ी

Sun, 27 Aug 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
120 beds reserved in district for treatment of dengue, vigilance increased
बारिश के मौसम में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। संक्रमण से बचने के लिए हर किसी को स्वास्थ्य के प्रति सचेत हो जाना चाहिए। जनपद में डेंगू का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में इसको लेकर सतर्कता भी बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के इलाज के लिए जनपद में कुल 120 बेड आरक्षित किए गए हैं। ये बेड सभी सीएचसी और जिला अस्पताल में हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग दवाओं की उपलब्धता कराने के साथ ही मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्ड भी तैयार कर लिया है। नगर पंचायत क्षेत्र में कर्मचारियों से फागिंग, नालियों की साफ-सफाई, कूड़ा कचरा की साफ सफाई करने तथा जलभराव की समस्या का निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव कुमार यादव ने कहा कि जनपद में डेंगू के इलाज के लिए इंतजाम किया गया है। प्रत्येक सीएचसी में पांच और जिला अस्पताल में 10 बेड आरक्षित किया गया है। जिले में 22 सीएचसी है। जरूरत पड़ने पर और बेड बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
डेंगू बुखार के यह हैं लक्षण
डेंगू होने में 4 से 6 दिन लग जाता है। इसमें तेज बुखार होना (105 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच सकता है) उल्टी होना, जी मिचलाना, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, सिर दर्द और आंखों के पीछे दर्द होना, थकान महसूस होना, आसानी से खरोच लगने पर खून बहना, लीवर का बढ़ना आदि प्रमुख लक्षण हैं। मच्छरों से बचाव के लिए घर के आसपास साफ-सफाई रखें, प्लास्टिक के बर्तन, कूलर में पानी न जमा होन दें।


-----------------------------------

सीएचसी पर उपलब्ध हैं दवाएं

बदलापुर। डेंगू के इलाज के लिए सीएचसी पर पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं। पैरासीटामाल, डाक्सीसाइक्लिन, बीकाम्प्लेक्स, ओमेप्राजोल, डाइक्लोफिनैक, जिंक तथा आयरन उपलब्ध हैं। सीएचसी बदलापुर के अधीक्षक डॉ. संजय दुबे का कहना है कि क्षेत्र में पूरी नजर रखी जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed