फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   12 including Shahganj MLA beat Corona

यूपीः विधायक समेत 12 लोगों ने दी कोरोना को मात, अभी रहेंगे होम क्वारंटीन

Sun, 21 Jun 2020 09:52 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
12 including Shahganj MLA beat Corona
कोरोना वायरस

पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में स्थापित कोविड अस्पताल में भर्ती 11 मरीजों ने भी कोरोना को मात दे दी है। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शनिवार की दोपहर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि उन्हें अभी भी होम क्वारंटीन में ही रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


उधर, लखनऊ में उपचार करा रहे शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। उनके परिवार के तीन अन्य सदस्य का उपचार अभी लखनऊ में ही चल रहा है। जिले में अब तक 470 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। इसमें शुक्रवार तक 320 मरीज स्वस्थ हो गए थे।
विज्ञापन


शनिवार को पूविवि में भर्ती 11 मरीजों की सैंपल रिपोर्ट भी कोरोना निगेटिव आई। इसमें नौ की जांच लखनऊ पीजीआई लैब में कराई गई थी, जबकि दो की जांच जिला अस्पताल में लगे ट्रूनट मशीन से की गई थी। स्वस्थ हुए मरीजों में जलालपुर के मई गांव निवासी एक परिवार की दो महिलाओं समेत तीन सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा भंडारी स्टेशन पर तैनात एक आरपीएफ जवान, जलालपुर के निहारपट्टी, बक्शा के बरारी, महराजगंज, खुटहन के इमामपुर, बरसठी के चतुर्भुजपुर, सरायख्वाजा के जमुनीपुर औराही, रामपुर के दीनापुर गांव निवासी एक-एक मरीज शामिल हैं। दोपहर में सभी को एंबुलेंस से उनके गांव तक छोड़ा गया।

इस दौरान कोरोना को मात देने पर उन पर फूल भी बरसाए गए। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अब जिले में 331 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। अन्य 139 केस एक्टिव हैं। इसमें दो का वाराणसी और एक का प्रयागराज में उपचार चल रहा है।


उधर, लखनऊ में हुई जांच में पॉजिटिव पाए गए शाहगंज के विधायक व पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई की दूसरी रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आई। उन्हें अस्पताल से छुट्टी देते हुए निगरानी में रखा गया है। उनके परिवार में पॉजिटिव मिले छोटे भाई, भयोहू व एक वर्षीय पौत्री का उपचार अभी लखनऊ के अस्पताल में ही चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed