फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गेहूं खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डीएम

गेहूं खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डीएम

Sat, 30 Mar 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डीएम
जौनपुर। गेहूं खरीदने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्र प्रभारी मानक के अनुरूप गेहूं की खरीद करें। उक्त दिशा निर्देश जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में गेहूं खरीद करने की तैयारियों की समीक्षा करते हुए दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में किसानों से गेहूं खरीदने का लक्ष्य 59 हजार एमटी है। जिसे पूरा करने के लिए 121 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन क्रय केंद्रों द्वारा जिले में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से की जाएगी, जो 15 जून तक जारी रहेगा। सभी किसान अपना रजिस्ट्रेशन कराकर क्रय केंद्रो पर अपना गेहूं बेंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक मात्र 322 किसानों ने ही अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि किसान किसी भी साइवर कैफे व जन सूचना केंद्रों पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वहीं केंद्र प्रभारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों का गेहूं खरीदा जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं किया जाए। गेहूं की खरीद मानक के अनुरूप किया जाए। इसके अलावा जिम्मेदारों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए किसानों को जागरूक करने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर एडीएम वित्त व राजस्व आरपी मिश्र, डिप्टी आरएमओ महेया कुमार श्रीवास्तव, मनमोहन सहित सभी केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed