फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हर परीक्षा केंद्र पर तैनात होंगें स्टैटिक मजिस्ट्रेट

हर परीक्षा केंद्र पर तैनात होंगें स्टैटिक मजिस्ट्रेट

Tue, 05 Feb 2019 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
हर परीक्षा केंद्र पर तैनात होंगें स्टैटिक मजिस्ट्रेट
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की सात फरवरी से शुरू हो रही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त है। परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए इस बार हर सेंटर पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा शुरू कराने से लेकर पेपर सील कराने की तक की निगरानी स्टेटिक मजिस्ट्रेट की होगी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन और सुचितापूर्ण परीक्षा कराने का सख्त निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सत्र 2018-19 की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 255 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हर केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा सहायक केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। इन सबकी निगरानी के लिए हर केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती इस बार की गई है। जबकि विगत वर्ष परीक्षा में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए जाते थे। लेकिन इस बार हर केंद्र पर परीक्षा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराई जाएगी। इस बार बोर्ड परीक्षा में 1,93,266 छात्र शामिल होंगे। हाईस्कूल के 1,04,501 और इंटरमीडिएट में 88,765 छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन

नकल विहीन और सुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस लिया है। परीक्षा को लेकर शासन और प्रशासन दोनों सख्त है। केंद्र व्यवस्थापक भी शासन की कड़ाई से सहमे हुए हैं। परीक्षा के निगरानी के लिए 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 56 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, छह जोनल मजिस्ट्रेट और दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर 7698 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। सभी को आईकार्ड जारी किया गया है। डीआईओएस डा. बृजेश मिश्र का कहना है कि परीक्षा के दौरान किसी केंद्र पर गडबड़ी मिली केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed