फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बूथ स्तर तक मजबूत की जाएगी समितियां

बूथ स्तर तक मजबूत की जाएगी समितियां

Wed, 16 Jan 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
बूथ स्तर तक मजबूत की जाएगी समितियां

विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने कहा कि 2019 में भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान व मार्गदर्शन पर चलेगी। बूथ स्तर तक की 95 फीसद समितियों का गठन किया जा चुका है। ऑनलाइन सदस्यता अभियान, ऑनलाइन मतदाता पुनरीक्षण का कार्य किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्य में सहयोग किया गया। बोगस वोट कटवाए गए। श्री सोनकर बुधवार को नगर के एक होटल में पत्रकारों से वातचीत कर रहे थे। श्री सोनकर ने कहा कि 26 जनवरी को योजनाओं के लाभान्वित लोगों के साथ भाजपा नेता अपनी दीपावली मनाएंगे। शाम पांच बजे योजना से लाभान्वित लोगों के घरों में उम्मीद यानि भाजपा का दीप जलेगा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से सबका साथ सबका विकास के तहत केंद्र सरकार कार्य कर रही है। गैस सब्सिडी, जनधन योजना, गरीबों का पैसा खाते में डाला जा रहा है। आम आदमी कटिया लगाकर काम करता था, सौभाग्य योजना के तहत हर घर में बिजली पहुंचाई जा रही है। सभी को शौचालय व आवास दिया जा रहा है। इसको देखकर विपक्षी पार्टियां घबरा गई है। गेस्टहाउस कांड के बाद भी सपा-बसपा एक हो गई है। बुद्धिजीवी समाज इसको स्वीकार नहीं कर रहा है। पत्रकारों से पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा पूविवि के कुलपति ने छात्रों को मर्डर करके आने की बात कही इसकी जानकारी अखबार और टीवी के माध्यम से हुआ। इस संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री व डिप्टी सीएम डा.दिनेश शर्मा से बात करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed