फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   113 vehicles failed fitness tests; 244 school vehicles operating without permits.

Jaunpur News: 113 वाहनों का फिटनेस फेल, बिना परमिट के चल रहे 244 स्कूली वाहन

Sat, 04 Jul 2026 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
113 vehicles failed fitness tests; 244 school vehicles operating without permits.
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें समिति के सदस्यों व स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों शामिल हुए। डीएम ने कहा कि तीन दिवस के अंदर स्कूलों के प्रबंधक बसों के प्रपत्र ठीक करा लें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि 113 वाहनों का फिटनेस फेल है और बिना परमिट के 244 स्कूली वाहन चल रहे हैं। स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल पर दर्ज वाहनों के प्रपत्रों पर विस्तृत चर्चा की गई। पोर्टल विद्यालय परिवहन प्रणाली की निगरानी, सत्यापन एवं सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए बना है। पोर्टल पर दर्ज विवरण के अनुसार फिटनेस फेल कुल वाहनों की संख्या 113 व बिना परमिट के कुल 244 वाहन हैं। इन वाहनों के संचालन कराने वाले स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि तीन दिवस के अंदर फिटनेस एवं परमिट अवश्य करा लें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य यह भी सुनिश्चित कर लें कि विद्यालय यान निर्धारित गति सीमा में संचालित हो, वाहन के संचालन के समय मोबाइल फोन का प्रयोग न हो, विद्यालय वाहन पीले रंग में रंगी हो और अग्र तथा पश्च भाग में विद्यालय बस तथा विद्यालय का नाम लिखा हो, प्रत्येक स्कूली बस में स्पीड लिमिट डिवाइस लगी हो, फर्स्ट एड बॉक्स एवं अग्निशमन संयंत्र लगे हों। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों के वाहनों के प्रपत्र फेल है वो 3 दिवस के अंदर सही करा लें अन्यथा उनके विद्यालय की मान्यता को प्रत्यर्पण की कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय स्तर पर विद्यालय सुरक्षा समिति की बैठक कराते हुए उसकी कार्यवृत्त पोर्टल पर अपलोड कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. समीर, यात्री व मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार, संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका धर्मराज राम, यातायात निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय एवं जनपद के स्कूलों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed