फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पानी सप्लाई की पाइप टूटी, सैकड़ों घरों में आपूर्ति ठप

पानी सप्लाई की पाइप टूटी, सैकड़ों घरों में आपूर्ति ठप

Fri, 19 Apr 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
पानी सप्लाई की पाइप टूटी, सैकड़ों घरों में आपूर्ति ठप
जौनपुर। शहर के नवाब यूसुफ रोड पर घग्घा चौराहे के निकट गुरुवार की रात किसी प्राइवेट संचार कंपनी की केबल जमीन के अंदर डालते समय पानी सप्लाई का मुख्य पाइप टूट गया। जिससे मोहल्ला मीरमस्त समेत आस पास से एक सौ से अधिक घरों में पानी का सप्लाई ठप हो गया। पानी की आपूर्ति न होने से सुबह लोगों को नहाने धोने से लेकर जुमा की नमाज के लिए भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पाइप ठीक करने के लिए नगरपालिका द्वारा जेसीबी मशीन से सड़क भी खोद दी गई। जिससे कई मोहल्लों का मुख्य मार्ग से संपर्क भी टूट गया है। इन मोहल्लों के लोगों को सबसे अधिक चिंता शनिवार को शबेबरात त्योहार को लेकर है। नवाब यूसुफ रोड पर घग्घा चौराहे के निकट गुरुवार की करीब आधी रात को एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी जमीन के अंदर मशीन से केबल डालने का काम कर रहे थे। तभी शहर में लोगों के घरों में पानी की सप्लाई के लिए बिछाई गई प्लास्टिक की पाइप टूट गई। जिससे मोहल्ला मीरमस्त और शेख मोहम्मद समेत आसपास के एक सौ से अधिक घरों में पानी की सप्लाई ठप हो गई। मुस्लिम बाहुल्य इस मोहल्ले में पानी की सप्लाई ठप होने से लोगों को सुबह नहाने और कपड़े धोने से लेकर जुमा की नमाज में जाने के लिए भी परेशानियों से गुजरना पड़ा। सूचना पर नगरपालिका के कर्मचारी जेसीबी मशीन के साथ पहुंचे और पाइप को ठीक करने के लिए खुदाई कर दी जिससे नवाब यूसुफ रोड से मीरमस्त मोहल्ले से होकर गुजरने वाली गली से आवागमन ठप हो गया। मीरमस्त मोहल्ला निवासी शकील मंसूरी कहते हैं कि शनिवार को शबेबरात है और इस दिन सुबह से ही लोग घरों की धुलाई और साफ सफाई में लग जाते हैं। ऐसे में अगर पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई तो लोगों को परेशानी होगी। वहीं, रास्ते पर पड़ा मलबा नहीं हटा तो रात में लोग घरों से निकल कर फातिया और चिराग जलाने के लिए कब्रिस्तानों मे ंजाते हैं ऐसे में लोगों को परेशानी होगी। गली में मलबा बिखरने से मोहल्ला शेखमोहामिद, पानदरीबा, मुल्ला टोला मखदूमशाह अढन आदि मोहल्लों के लोग इसी रास्ते से मुख्य मार्ग तक पहुंचते हैं। ऐसे में लोगों को अतिरिक्त सफर तय कर आना जाना पड़ रहा है। अधिशासी अधिकार नगर पालिका कृष्ण चंद्र का कहना है कि टूटी हुई पाईप को ठीक करने का काम शुरू करा दिया गया है। उसे जल्द ठीक कराकर पानी की सप्लाई बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed