फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अब लखनऊ से10 दिन में सीधे डीएल पहुंचेगा घर

अब लखनऊ से10 दिन में सीधे डीएल पहुंचेगा घर

Thu, 04 Apr 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
अब लखनऊ से10 दिन में सीधे डीएल पहुंचेगा घर

विज्ञापन
जौनपुर। अब ड्राइविंग लाइसेंस लखनऊ से सीधे आवेदक के घर पहुंचेगा। लखनऊ परिवहन कार्यालय 10 दिन में स्मार्ट कार्ड भेजेगा। इस व्यवस्था के तहत जिले में दो तीन दिन में कार्य करना शुरू कर दिया जाएगा।
उप संभागीय परिवहन कार्यालयों में से बिचौलियों को समाप्त करने के उद्देश्य से इस नई व्यवस्था का शुभारंभ किया गया है। वहीं लोगों को आसानी से लाइलेंस स्मार्ट कार्ड भी मिल जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा स्मार्ट चिप्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। इस लाइसेंस स्मार्ट कार्ड की खास बात यह है कि इसमें इमरजेंसी मोबाइल नंबर भी दर्ज होने के साथ ही नाम, पता व जन्मतिथि में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके अलावा सड़क सुरक्षा से संबंधित 10 टिप्स भी दिए जाएंगे। दिव्यांगों के वाहनों का नंबर भी इस स्मार्ट कार्ड में दर्ज होगा। स्थाई लाइसेंस के लिए आनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदक को उसका प्रिंट लेकर एआरटीओ कार्यालय आना होगा। इसके बाद उसके दस्तावेजों की जांच के बाद फोटो व हस्ताक्षर लिए जाएंगे। उसकी परीक्षा होगी। पास होने के बाद एआरटीओ द्वारा डीएल अप्रुव किया जाएगा। इसके बाद मुख्यालय से प्रिंट होकर 10 दिन के अंदर डीएल घर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन



अब लोगों का डीएल सीधे परिवहन कार्यालय लखनऊ से भेजा जाएगा। 10 दिन के अंदर लाइसेंस स्मार्ट कार्ड उपलब्ध हो जाएगा। डीएल भेजने में होने वाला व्यय भी खुद विभाग उठाएंगा। इसके लिए जिले में सारी तैयारी भी पूूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदयवीर सिंह
एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed