फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   30करोड़ खर्च कर खोदे गए तालाब खुद हैं प्यासे

30करोड़ खर्च कर खोदे गए तालाब खुद हैं प्यासे

Tue, 02 Apr 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
30करोड़ खर्च कर खोदे गए तालाब खुद हैं प्यासे
जौनपुर। जल संचयन के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत दो हजार तालाब खोदे गए लेकिन किसी में पानी नहीं है। पानी के अभाव में छह मोरों की मौत हो गई। दूसरे पशु - पक्षियों के सामने भी पेयजल संकट है। मगर प्रशासन ने उनमें पानी भरवाने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन

मनरेगा की शुरुआत 2006 में हुई थी। इस योजना के तहत जल संचयन के लिए तालाबों की खुदाई कराई गई। हर वर्ष लगभग 100 से अधिक तालाबों की खुदाई की जाती रही। अब तक जिले में दो हजार तालाब खोदे गए हैं। इन तालाबों को खोदने में लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यह तालाब इस समय अपने उद्देश्य विहिन पड़े हुए हैं। वे सूखे पड़े हैं। पारा 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है और तेज धूप हो रही है। ऐसे में पशु-पंछी पानी के लिए भटक रहे हैं। पानी की कमी के चलते जिले में छह मोरों की मौत हो गई। बावजूद इसके अभी तक इन तालाबों में प्रशासन द्वारा पानी नहीं भरवाया गया है।
विज्ञापन

केराकत तहसील क्षेत्र में 456 में 364 तालाबों में धूल उड़ रही है। केवल 92 तालाबों में थोड़ा बहुत पानी है। खुटहन क्षेत्र के इमामपुर गांव में 9 लाख रुपये खर्च करके दो साल पहले तालाब खुदवाया गया लेकिन उसमें पानी ही नहीं भरा गया। बदलापुर की 85 ग्राम पंचायत में 183 तालाबों खोदे गए लेकिन किसी में पानी नहीं है। मडियाहू विकासखंड के 32 तालाब हैं, जो सूखे हैं। जाफराबाद के सिरकोनी विकासखंड में मनरेगा के तहत 173 तालाब खोदे गए हैं। किसी में पानी नहीं है। विकास खंड शाहगंज क्षेत्र के गुरैनी, मनेच्छा, मानीकलां, लेदरहि व पोराई गांवों के तालाब सूखे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:
तालाबों में पानी जल्द भरवाया जाएगा। पहले उन तालाबों में पानी भरवाया जाएगा, जो या तो नहर के किनारे हैं या फिर ट्यूबवेल के पास हैं।
गौरव वर्मा
मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed