फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मुंबई कांग्रेस लीगल के ज्वाइंट सेक्रेटरी का हुआ स्वागत

मुंबई कांग्रेस लीगल के ज्वाइंट सेक्रेटरी का हुआ स्वागत

Fri, 29 Mar 2019 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
मुंबई कांग्रेस लीगल के ज्वाइंट सेक्रेटरी का हुआ स्वागत
जौनपुर। मुंबई कांग्रेस लीगल के ज्वाइंट सेक्रेटरी और टीडी कालेज छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री व युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय तिवारी का जिले में भव्य स्वागत किया गया। जनपद आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस कमेटी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि लोकसभा महत्वपूर्ण चुनाव है। यह चुनाव केवल जनप्रतिनिधि के चयन का नहीं बल्कि संविधान को बचाने का बचाने का चुनाव है। पिछले पांच साल में लोकतंत्र को जिस तरह से कुचला गया वह लोकतंत्र के लिए खतरा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दलितों और अल्पसंख्यकों को दबाने की कोशिश की गई है। केंद्र सरकार ने 2014 के चुनाव में पीएम मोदी ने जो घोषणा किया था उसमें से कितने को पूरा किया। न तो राम मंदिर का निर्माण हुआ और नहीं धारा 370 को समाप्त किया गया। कामन सिविल कोड लागू नहीं किया गया, देश में एक भी स्मार्ट सिटी बनी। सांसदों दरा गोद लिए गए गांवों की हालत भी नहीं बदली। उन गांवों की हकीकत आज भी वैसी ही है। गंगा मां ने बेटे को बुलाया था, लेकिन बेटे ने भगवान राम और गंगा मां दोनों को धोखा दिया। करोड़ों खर्च होने के बाद भी गंगा की हालत जस की तस बनी हुई है। रेल किराएं में बेतहासा बढ़ोत्तरी हुई। बेरोजगारों की संख्या बढ गई। 2019 के लोक सभा चुनाव में जनता कांग्रेस और राहुल गांधी की तरफ देख रही है। भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने की जरूरत है। गुजराती दो ठगों की विदाई करने का मन जनता बना चुकी है। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, गीता चौरसिया, शिकर द्विेवदी, पंकज सोनकर, सुधांशु सिंह, प्रवीण सिंह, उस्मान अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed