{"_id":"641ca3e36179b8c9f6030e54","slug":"110-roads-will-be-built-in-the-district-at-a-cost-of-1464-crores-jaunpur-news-c-20-1-117938-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जिले में 14.64 करोड़ की लागत से बनेंगी 110 सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जिले में 14.64 करोड़ की लागत से बनेंगी 110 सड़क
विज्ञापन
बदहाल हो चुकी जिले की कई सड़कों की दशा शीघ्र सुधारी जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से 14 करोड़ 64 लाख की स्वीकृति मिल गई है। पहली किस्त एक करोड़ 64 लाख रुपये आवंटित भी हो गई है। इस धनराशि से बक्शा, सिकरारा, सिरकोनी, जलालपुर, केराकत, डोभी, मुक्तीगंज क्षेत्रों के बदहाल सड़कों की विशेष मरम्मत के साथ नवीनीकरण कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
जिले के कई प्रमुख सड़कों की हालत खस्ता है। गड्ढों के कारण राहगीरों का चलना दुश्वार हो गया है। इनकी मरम्मत की लगातार मांग की जा रही थी। पिछले दिनों जिले के लोक निर्माण विभाग दो की ओर से कई सड़कों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। इसमें से 110 सड़कों जिनकी लंबाई 28.52 किलोमीटर की विशेष मरम्मत के साथ नवीनीकरण करने के लिए 14 करोड़ 64 लाख की स्वीकृति मिल गई। जिसमें से एक करोड़ 46 लाख का बजट आवंटन हुआ है।
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन सड़कों पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सिकरारा क्षेत्र में सिकरारा से सीतलगंज 17 किलोमीटर, लालाबाजार से शिवगुलामगंज छह किलोमीटर, भभौरी गोदाम से दुदौली होते हुए टेकारी तक, भीलमपुर से आनापुर डमरूआ तक सड़क बदहाल है। बक्शा क्षेत्र के नौपेड़वा हाइवे से लेदुका बाजार तक, शिवगुलाम गंज से छुंछा पुल तक, रेलवे क्रांसिंग पूरे रामजी से वीरभान पुर तक सड़क क्षति ग्रस्त जिससे आवागमन में राहगीरों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
एक लाख से अधिक लोगों केे मिलेगा लाभ
सड़कों की जर्जर हालत को सुधारने से करीब एक लाख लोगों केे लाभ मिलेगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बक्शा, सिकरारा, सिरकोनी, जलालपुर आदि क्षेत्रों में सड़कों के नवीनीकरण होने से इन सड़कों से आवगामन करने वाले स्कूली बच्चों, मरीजों और आम आदमी को लाभ मिलेगा।
110 सड़कों की विशेष मरम्मत के साथ नवीनीकरण के लिए 14 करोड़ 64 लाख की धनराशि की स्वीकृति मिली है जिसमें से पहली किस्त एक करोड़ 46 लाख का बजट आवंटन हुआ है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - राजेश राव, अधिशासी अभियंता- निर्माण खंड-2