फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   110 out of 185 beds in the district hospital are full, if the number of patients increases then it will be difficult

Jaunpur News: जिला अस्पताल के 185 में से 110 बेड फुल, बढ़ेंगे मरीज तो होगी मुश्किल

Sun, 11 May 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
110 out of 185 beds in the district hospital are full, if the number of patients increases then it will be difficult
जौनपुर। उमस भरी गर्मी फिर बढ़ने लगी है। पारा 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। बुखार के साथ डायरिया और खांसी के मरीज अधिक आ रहे हैं। अस्पताल के 185 बेड में से 110 पर मरीज भर्ती हैं। अस्पताल की ओपीडी में 1200 से 1400 मरीजों हर रोज इलाज के लिए आते हैं। इसमें गर्मी बढ़ने के बाद मरीजों को भर्ती करने की जरूर पड़ती है। ऐसे में मरीज बढ़े तो बेड कम पड़ सकते हैं। इस समय बुखार, डायरिया, खांसी के मरीज अधिक आ रहे हैं। पारा और चढे़गा तो बीमार पड़ने वालों की संख्या बढ़नी तय है। चिकित्सकों की माने तो गर्मी बढ़ने पर लू और उल्टी दस्त के मरीज बढ़ेंगे। जिला अस्पताल में कुल दस वार्ड में 185 बेड मौजूद हैं। बर्न वार्ड के 11 बेड पर चार मरीजों को इलाज चल रहा है। इमरजेंसी के 27 बेड पर 26 मरीज भर्ती हैं। महिला वार्ड के 27 बेड पर 21 मरीजों को इलाज चल रहा है। सर्जिकल वार्ड एक में 27 बेड में से 17 पर मरीज भर्ती हैं। मेडिकल वार्ड के 27 बेड में से 25 पर मरीजों का इलाज चल रहा है। आइसोलेशन वार्ड के 3 बेड हैं। तीनों पर मरीज भर्ती हैं। एनआरसी के 10 बेड में से 5 पर बच्चों को भर्ती किया गया है। आई वार्ड के 20 बेड में से 10 को हीटवेब वार्ड बनाया गया है। दस आई के लिए रखा गया है। यहां बीस बेड खाली है। सर्जिकल वार्ड दो के 27 बेड खाली पड़े हैं। इसे भी इमरजेंसी के लिए रखा गया है। इस प्रकार जिला अस्पताल के कुल 185 बेड में 110 पर मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि 75 बेड खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed