फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   11 people including brother-in-law accused of rape and abortion

Jaunpur News: देवर सहित 11 लोगों पर दुष्कर्म व गर्भपात का आरोप

Wed, 12 Jul 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
11 people including brother-in-law accused of rape and abortion
क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने देवर समेत 11 लोगों के खिलाफ न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर जबरिया घर में बंद कर दुष्कर्म करने व दो बार गर्भपात कराने, प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की युवती का विवाह क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि शादी के थोड़े दिन बाद पति रोजी रोटी के सिलसिले में कमाने दुबई चला गया। उस समय विवाहिता को दो माह के गर्भ की बात जब विवाहिता ने ससुराल वालों को बताई तो सास व ननद ने फूलपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में ले जाकर गर्भपात करवाया। इसकी शिकायत विवाहिता ने अपने पति को फोन पर दी। पति ने पत्नी से परिवार वालों की बात मानने को कहा। पति के दबाव के बाद विवाहिता की सास, ननद व देवर आए दिन प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि ससुराल में दो देवर विवाहिता से छेड़खानी करते थे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी देते थे। मार्च 2021 में देवर ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करके वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आए दिन उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसकी शिकायत पीड़िता ने अपने पति व सास से की लेकिन उसकी बात पर कोई विश्वास नहीं किया। पीड़ित का पति सऊदी अरब से घर आया तो पत्नी की तबीयत खराब देखकर अल्ट्रासाउंड के लिए नवंबर 2021 को शाहगंज स्थित एक हास्पिटल ले गया, तब पता चला कि पीड़िता को पुनः सात माह का गर्भ है। इस बात को छिपाने के लिए पति समेत ससुराल के सभी लोगों ने सलाह मशविरा कर आजमगढ़ जनपद के एक गांव में मामा के यहां छोड़कर विदेश कमाने चला गया। उसी दौरान जून 2022 में पीड़िता को प्रसव पीड़ा होने लगी। ससुराल पक्ष के साथ फूलपुर स्थित एक हास्पिटल लाए, जहां पीड़िता ने एक पुत्री को जन्म दिया। यहां उसके बच्चे समेत अभिलेख गायब कर दिए गए। ससुराल वाले मायके छोड़कर चले गए और पति ने विदेश से तलाक का नोटिस भेज दिया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में ससुराल पक्ष के रिश्तेदार समेत 11 पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed