फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   10th students shared obscene pictures of teacher, sued

Jaunpur News: 10 वीं के छात्रों ने शिक्षिका की अश्लील तस्वीरें साझा की, मुकदमा

Wed, 26 Feb 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
10th students shared obscene pictures of teacher, sued
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर के एक निजी विद्यालय की शिक्षिका की तस्वीरें एडिट कर 10 वीं के कुछ मनबढ़ छात्रों ने सोशल मीडिया पर साझा कर दी हैं। अश्लील तस्वीरें शेयर होने पर पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ग्रुप एडमिन सदस्यों में एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ लाइन बाजार थाना में मुकदमा दर्जकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

शिक्षिका को विद्यालय की ही एक छात्रा ने एडिट कर अश्लील तस्वीर साझा करने की सूचना दी। शिक्षिका ने जानकारी ली तो पता चला कि यह तस्वीर हाईस्कूल के छात्रों द्वारा सोशल मीडिया, स्नैपचैट व इंस्टाग्राम पर शेयर किया जा रहा है। अपने तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अश्लीलता के साथ साझा होते देख शिक्षिका हैरान हो गई। उन्होंने सोमवार की शाम इसकी तहरीर लाइन बाजार थाने में दी। तहरीर में बताया कि विद्यालय के कुछ मनबढ़ छात्रों द्वारा सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाया गया है। इंस्टाग्राम व स्नैपचैट पर उसकी तस्वीर को अश्लील फोटो के साथ एडिट करके साझा किया जा रहा हैं और बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर ग्रुप एडमिन समेत अन्य लोगों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed