फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   109.2 mm of rainfall in 24 hours; traffic disrupted for two hours due to a fallen tree.

Jaunpur News: 24 घंटे में 109.2 मिमी बारिश, पेड़ गिरने दो घंटे बाधित रहा आवागमन

Tue, 25 Aug 2026 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
109.2 mm of rainfall in 24 hours; traffic disrupted for two hours due to a fallen tree.
बारिश के कारण ढही कच्ची दीवार। संवाद
जौनपुर। सावन के अंतिम सोमवार की शाम से शुरू हुई रात भर होती रही। आपदा विभाग के विशेषज्ञ प्रदीप कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में 109.2 मिमी बारिश होने का अनुमान है। बारिश के कारण शहर से गांव तक जगह-जगह जलभराव हो गया।
विज्ञापन

हालांकि, यह बारिश खेती-किसानी के लिए फायदेमंद है। धान की सूख रही फसल को संजीवनी मिली है। नालियां चोक होने से सड़कों का गंदा पानी भर गया था। राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

मुफ्तीगंज में बारिश से गिरी कच्चे मकान की दीवार
मुफ्तीगंज क्षेत्र के बेलहरी गांव में मंगलवार की सुबह सात बजे बारिश के दौरान रघुबर मौर्य के कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से बाइक और कार सहित गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। हादसे के समय परिवार के लोग घर में थे, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पीड़ित के अनुसार दीवार के मलबे में चारपाई, चारा मशीन समेत कई जरूरी घरेलू सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गए। गांव के लोगों ने मलबा हटाकर सामान को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीशम का पेड़ गिरने से दो घंटे बंद रहा जफराबाद-देवकली मार्ग
सिरकोनी के जलालपुर थाना क्षेत्र के सेंधीपुर गांव के पास मंगलवार को शीशम का पेड़ गिरने से जफराबाद-देवकली मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सड़क पर पेड़ गिरने के बाद राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हुई। करीब दो घंटे तक छोटे वाहन भी पेड़ गिरने के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। स्थानीय लोगों ने पेड़ को हटाया। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे। सड़क से पेड़ हटवाकर आवागमन बहाल कराया।


थाने के कंप्यूटर कक्ष में भरा पानी
मंगलवार की सुबह हुई बारिश से रामपुर थाना परिसर में जलभराव हो गया। इससे पुलिसकर्मियों और फरियादियों को परेशानी हुई। बारिश का पानी कार्यालय और कंप्यूटर कक्ष तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed